गणतंत्र दिवस के मौके पर गोरखपुर में जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइंस में हुआ। इस दौरान एडीजी जोन दावा शेरपा ने परेड की सलामी ली और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता एवं अखंडता के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान स्टाफ ऑफिसर संजय कुमार, पेशकार इंद्रपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
परेड का निरीक्षण करते कमिश्नर जयंत नार्लीकर।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर रेज के उपमहानिरीक्षक मोदक राजेश ने अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपमहानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइंस में महिला पीआरवी की जवान भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली को लोगों को दिखाया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस लाइंस में परेड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइंस में परेड
इस दौरान एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह, आरआई उमेश आदि उपस्थित थे।
4 of 5
गोरखपुर की पुलिस लाइंस में परेड करते जवान।
- फोटो : अमर उजाला