फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, दिखाना होगा यह 'कार्ड'

Wed, 06 Jan 2021 06:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
देश में शासन की ओर से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया गया है। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर आमजन अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब भी अधिकतर के मन में टीकाकरण के प्रति कई सवाल भी हैं। इस दिशा में परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए एक पुस्तिका जारी कर टीकाकरण से संबंधित आशंकाओं व भ्रांतियों को भी दूर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुस्तिका के जरिए जानकारी दी है कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है- पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं, दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं। इसके बाद अन्य आम लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay
दूसरे देशों की तरह वैक्सीन भारत में भी प्रभावी
सीएमओ ने बताया कि भारत में कोरोना वैक्सीन उतनी ही प्रभावी होगी जितनी अन्य देशों द्वारा विकसित वैक्सीन। वैक्सीन परीक्षण के विभिन्न चरणों में इसकी सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। सुरक्षा और प्रभाव की डेटा की जांच के आधार पर मंजूरी के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

4 of 6
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
कोविड वैक्सीनेशन के लिए पहले होगा पंजीकरण
कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लाभार्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से सूचित किया जाएगा। पंजीकरण के लिए फोटो के साथ पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पंजीकरण के लिए देने होंगे फोटो पहचान पत्र
  • आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी एवं  पैन कार्ड
  • पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड  
  • स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
इन कारणों से जरूरी है पंजीकरण व कागजात
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इच्छित व्यक्ति को वैक्सीन लगाया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर मैसेज से प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें