पिता के निधन के शोक में डूबे भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन की पहली फिल्म आज रिलीज हो गई। बीती रात रवि किशन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि रीवा मुझे तुम पर गर्व है, कल के लिए मेरी शुभकामनाएं, लेकिन सॉरी बेटा, मैं आपकी फिल्म को प्रोमोट करने नहीं आ पाऊंगा। कृपया मुझे माफ कर दें। इस पोस्ट के साथ रवि किशन ने बेटी के बारे में प्रकाशित कुछ अखबारों की कटिंग भी शेयर की।
Proud of u Riva n all the best for twmrw sorry beta not there to promote u or ur film pls forgive me #sabkushalmangal 3 jan