फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शराब की लत ने बढ़ाया टकराव, दूसरी पत्नी बनने के लिए भी हो गई थी राजी'; प्रिया की सौतेली बहन का खुलासा

Wed, 04 Feb 2026 03:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी हत्याकांड का पुलिस ने भले ही पर्दाफाश कर दिया है लेकिन हत्या के तौर-तरीकों और निर्वस्त्र शव मिलने पर अब कई सवाल उठने लगे हैं। कानून के जानकारों का मानना है कि यह वारदात अचानक नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश का अंजाम है।
विज्ञापन
1 of 14
Priya Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में प्रिया हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके निजी जीवन से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। मंगलवार को प्रिया की सौतेली बहन किरन जायसवाल अपने पड़ोसी के साथ शहर पहुंचीं और पुलिस से सीधे संपर्क कर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि बेटे के हक की लड़ाई, और शराब की लत ने प्रिया और विजय में टकराव बढ़ाया।
 
विज्ञापन

2 of 14
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि दोपहर बाद किरन और उनका पड़ोसी हवाई यात्रा के जरिये वाराणसी पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से पीपीगंज थाने आए। थाने में उन्होंने घटना के क्रम, हत्या के कारणों और अब तक की जांच प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद वे कस्बा चौकी इंचार्ज समेत चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

 
विज्ञापन

3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दिए गए बयान में किरन ने बताया कि प्रिया का विजय कुमार साहनी के साथ रहने का मुख्य कारण अपने बेटे का भविष्य और उसका अधिकार सुरक्षित करना था। प्रिया चाहती थी कि विजय उसके बेटे की जिम्मेदारी स्वीकार करे। यही नहीं प्रिया, विजय के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रहने को भी राजी थी। प्रिया को उम्मीद थी कि इस समझौते से उसके बेटे को स्थायित्व मिलेगा। इसी सहमति के आधार पर वह विजय के साथ रह रही थी।

4 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब की लत ने बिगाड़े हालात
किरन ने बताया कि विजय के संपर्क में आने के बाद प्रिया की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया और वह शराब की लत की शिकार हो गई। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। वह अक्सर प्रिया के साथ रहता था। ये बात विजय करी पत्नी संध्या को नागवार गुजरती थी। दो बार पुलिस केस भी संध्या ने किया था, लेकिन प्रिया के पास शादी के लीगल दस्तावेज के आगे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समझौते के बाद छोड़ दिया जाता था।

 
विज्ञापन

5 of 14
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
रिश्ते में तनाव और बार-बार विवाद
किरन ने पुलिस को बताया कि बेटे के भविष्य को लेकर प्रिया और विजय के बीच अक्सर विवाद होता था। विजय की पहली पत्नी संध्या और बच्चों की मौजूदगी के कारण यह रिश्ता लगातार तनाव में रहता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन विवादों का असर दोनों के व्यवहार पर भी दिखने लगा था।
 
विज्ञापन

6 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तौर-तरीके बता रहे अचानक नहीं सुनियोजित हुई प्रिया की हत्या
मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी हत्याकांड का पुलिस ने भले ही पर्दाफाश कर दिया है लेकिन हत्या के तौर-तरीकों और निर्वस्त्र शव मिलने पर अब कई सवाल उठने लगे हैं। कानून के जानकारों का मानना है कि यह वारदात अचानक नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश का अंजाम है। उनका तर्क है कि आरोपियों की मंशा निर्वस्त्र शव के पीछे पहचान छिपानी ही थी तो उसे कहीं दूर खाली स्थान पर भी ठिकाने लगाते।
विज्ञापन

7 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका मानना है कि आरोपी विजय और उसकी पत्नी ने हत्या का यह तरीका जानबूझकर चुना ताकि साक्ष्यों के अभाव में उन्हें लाभ मिल सके। वरिष्ठ अधिवक्ता पीके दुबे कहते हैं- कानूनी कार्रवाई साक्ष्यों पर निर्भर करता है। इस हत्याकांड में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है और न ही वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड है। 

8 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक स्कूटी पर तीन लोग गए और दो लोग आते दिखे। इससे यह साबित नहीं होता है कि हत्यारोपी कौन है। इसका लाभ केस ट्रायल में आरोपियों को मिल सकता है। पूरे घटनाक्रम पर नजर दौड़ाएं तो पुलिस ने परिस्थितिजन्य मिले साक्ष्यों के आधार पर पर्दाफाश किया है। अब पुलिस को एक-एक कड़ी को जोड़कर साक्ष्य जुटाने होंगे। कस्टडी में लिए गए बयान को कोर्ट में साक्ष्य नहीं माना जाएगा।

9 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीके दुबे ने बताया कि हत्या का तरीका गला दबाकर और चेहरे को कूंच देना अपराधियों द्वारा पहचान छिपाने की कोशिश बताता है, जिससे प्रीमीडिटेशन यानी योजना बनाकर हत्या का संकेत मिलता है। कानूनी तौर पर यह देखा जाएगा कि क्या उसने साक्ष्यों और कानून की धाराओं की समझ का लाभ उठाकर शव की पहचान छुपाई। अगर अदालत को यह लगे कि अपराध योजना बनाकर किया गया तो सजा और भी कठोर हो सकती है। वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन, गवाही और शुरुआती जांच में हुई देरी अभियोजन पक्ष को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना सकती है।
 

10 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब कोई व्यक्ति सामाजिक स्वीकृति के भय से छुपकर संबंध बनाता है या विवाह करता है तो वह लगातार मानसिक तनाव, अपराधबोध और असुरक्षा की स्थिति में रहता है। यह दोहरी जिंदगी व्यक्ति के भीतर तीव्र मानसिक संघर्ष पैदा करती है। मनोविज्ञान में इसे मोरल डिसएंगेजमेंट कहा जाता है, जहां व्यक्ति अपने कृत्य को सही ठहराने के लिए पीड़ित को 'समस्या' या 'बोझ' के रूप में देखने लगता है। 
 

11 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति-पत्नी की ओर से संयुक्त रूप से अपराध किया जाना साझा नैतिक औचित्य का उदाहरण है। इसमें एक-दूसरे का समर्थन अपराधबोध को कम कर देता है। यह अत्यंत खतरनाक मानसिक प्रक्रिया है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति का कारण केवल कानून की कमी नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता, सामाजिक प्रतिष्ठा का अतिशय भय और रिश्तों में ईमानदारी की कमी है।- प्रो. अनुभूति दुबे, मनोवैज्ञानिक, डीडीयू
 

12 of 14
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह की बढ़ती हुई घटनाओं के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं- व्यक्तिवादी प्रवृत्तियों का हावी होना, समाज का दबाव और पित्तृ सत्तात्मक सामाजिक संरचना। आज जिस तरीके से समाज में खुलापन बढ़ रहा है, अवैध संबंध उसका उदाहरण हैं। लेकिन अवैध रिश्तों में इस तरह की हत्याओं के पीछे समाज का दबाव है, जिसका हम सार्वजनिक रूप से सामना नहीं कर पाते। व्यक्तिगत इच्छा और सामाजिक दबाव के बीच एक द्वंद्व है, जिसमें सामाजिक दबाव हमेशा से ज्यादा सफल रहा है। पत्नी की ओर से प्रेमिका की हत्या के पीछे पितृ सत्तात्मक सामाजिक संरचना काम करती है, क्योंकि पत्नी, पति के प्रेम से कहीं ज्यादा अपनी प्रास्थिति, आर्थिक आधार या परिवार खोना नहीं चाहती और पति के साथ मिलकर उसके अपराध में शामिल हो जाती है।- प्रो. सुभी धुसिया, समाजशास्त्री, डीडीयू

13 of 14
गोरखपुर में घटनास्थल पर पेड़ और आसपास में खून के छींटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया हत्याकांड का खुलासा
मुंबई के वडाला निवासी प्रिया शेट्ठी (35) हत्याकांड का गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में मुंबई में रहने वाले प्रेमी विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर और उसकी पत्नी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया था। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया था। 
विज्ञापन

14 of 14
प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी। यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें