फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: जर्मन हैंगर पंडाल के नीचे होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम, तस्वीरों में देखें स्वागत की तैयारियां

Tue, 31 May 2022 04:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत चार जून को गीता प्रेस में होने वाला राष्ट्रपति का कार्यक्रम जर्मन हैंगर पंडाल के नीचे होगा। ये पंडाल 50 फीट चौड़ा व 100 फीट लंबा होगा। गर्मी के मौसम और बरसात की आशंका को देखते हुए भी पंडाल में व्यवस्था की जा रही है।

पंडाल के लिए सोमवार को टेंट का साजो-सामान आना शुरू हो गया। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने गीता प्रेस पहुंचकर टेंट वालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फिलहाल अनुमान है कि सोफा समेत करीब साढ़े तीन सौ लोगों के बैठने की ही व्यवस्था पंडाल में हो पाएगी। पंडाल लगने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कुल कितनी कुर्सियां लगेंगी। क्योंकि, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया दीर्घा आदि के लिए भी इतनी ही जगह में व्यवस्था की जानी है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर गीता प्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
भगवान गणेश को चढ़ा पहला आमंत्रण पत्र
गीता प्रेस ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए 300 अतिथियों को आमंत्रित करने की योजना बनाई है। इसके लिए 300 आमंत्रण पत्र ही छपवाए गए हैं। एक कार्ड पर एक ही व्यक्ति का प्रवेश होगा। इसके अलावा गीता प्रेस ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य व प्रबंधन से जुड़े अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहला आमंत्रण पत्र लीला चित्र मंदिर में स्थित भगवान गणेश को चढ़ाया गया। सोमवार को ही कार्ड का वितरण भी शुरू हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
अतिथियों का रिकॉर्ड हो रहा तैयार
अतिथियों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। ट्रस्टी व प्रबंधन समेत आमंत्रित किए जाने वाले अतिथियों का आधार कार्ड और फोटो जुटाया जा रहा है। उनके औपचारिक वैरीफिकेशन और प्रशासनिक रिकॉर्ड के लिए प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार आंकड़ा जुटाकर प्रशासन से भी साझा किया जाएगा।

 

4 of 6
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
तत्व विवेचनी भी विमोचन के लिए तैयार
गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत गीता प्रेस में आयोजित हो रहे समारोह में राष्ट्रपति आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस और गीताप्रेस के संस्थापक जयदयाल गोयंदका द्वारा गीता पर टीका ‘तत्व विवेचनी’ का भी विमोचन करेंगे। श्रीरामचरितमानस पहले से ही तैयार है। तत्व विवेचनी भी छपकर तैयार हो गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
President Visit - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने किया गीता प्रेस का निरीक्षण
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी विजय किरण आनंद गीता प्रेस पहुंचे। करीब 15-20 मिनट तक वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों के साथ ही टेंट वालों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बिजली निगम के अधिकारियों ने भी गीता प्रेस पहुंचकर बिजली से संबंधित व्यवस्था दुरुस्त करने के मद्देनजर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर गीता प्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यद्वार की हो रही है रंगाई
चार जून को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को गीता प्रेस के मुख्य द्वार की सफाई और रंगाई का कार्य शुरू हो गया। बता दें कि गीता प्रेस के मुख्यद्वार के जैसा द्वार दुनिया में कहीं भी नहीं हैं। इस द्वार में लोगों को चार धाम सहित दर्जनभर से अधिक तीर्थ स्थलों के दर्शन हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें