फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: नए साल में गलती से भी किया ये काम, जेल में गुजारनी पड़ेगी पूरी रात

Mon, 28 Dec 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
new year - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में कोविड-19 के बीच ही नए साल के जश्न की तैयारी जोरों पर है। लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने की तैयारी में हैं तो पुलिस ने भी सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। सड़कों पर निकलने वालों को सुरक्षा दी जाएगी तो हुड़दंग करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
new year - फोटो : अमर उजाला
एडीजी दावा शेरपा ने इसे लेकर जोन के सभी एसएसपी, एसपी को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में बिना अनुमति के जश्न ना होने पाए और सड़कों पर खुले में जश्न मनाते कोई मिले तो कार्रवाई की जाए। सड़कों पर शराब के नशे में मिलने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
new year - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, नए साल के जश्न में अक्सर देखा जाता है कि नवयुवक शराब के नशे में कार, बाइक से सड़कों पर हुड़दंग करते है जिससे परिवार या दोस्तों के साथ निकले लोग असहज महसूस करते है। इसका पुलिस खासा ध्यान देगी। सुबह में भी घूमने वाले सभी जगहों पर पुलिस का पहरा होगा। बिना वर्दी में पुलिस वाले मौजूद होंगे ताकि महिलाओं के साथ छेड़खानी, छीनैती जैसी घटना ना होने पाए। क्योंकि जश्न की शुरुआत ही आधी रात से होती है इस वजह से पुलिस की ड्यूटी भी उसी हिसाब से लगाए जाने को कहा गया है।

 

4 of 6
एडीजी जोन दावा शेरपा। - फोटो : अमर उजाला
एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि सभी एसपी को पत्र लिख दिया गया है कि वह अपने अपने जिले में इसकी तैयारी पूरी कर लें। सुरक्षा में कही चूक नहीं होनी चाहिए तो हुड़दंग करने की किसी को छूट नहीं मिलेगी। जो नियम कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
जेल - फोटो : पिक्साबे
जाना पड़ सकता है जेल
वहीं नए साल की खुशी में परिवार, दोस्तों के साथ जश्न मनाने, घूमने-फिरने निकलने वालों को पुलिस सुरक्षा देगी। शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं शराब के नशे में या फिर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी भी की गई है। शराब पीकर लोग सड़कों पर ना घूमे इसके लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग भी करेगी। नियम तोड़ने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीजे। - फोटो : अमर उजाला
दस बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे
अगर मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं  तो इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। इसमें दस बजे के नियम का पुलिस सख्ती से पालन कराएगी। इस अवधि के बाद कहीं पर भी कोई डीजे या तेज आवाज में गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें