फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बस्ती-महराजगंज में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस अलर्ट, अब ऐसे हो रही है लोगों की जांच

Tue, 07 Apr 2020 12:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के आसपास के जिलों महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में कोरोना के संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद जिले की सीमाओं पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। डीआईजी राजेश डी मोदक के आदेश के बाद हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला
एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में पुलिस जांच के बाद छूट तो दी जा रही है, लेकिन फिर वापस आते ही जांच भी की जा रही है। कोशिश यही है कि किसी भी दशा में कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज में छह और देवरिया में भी कोरोना के संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। इनके सगे संबंधी या फिर ये जिनके संपर्क में थे, वे लोग इधर-उधर ना जाने पाएं, इसकी निगरानी जिले स्तर पर हो रही है।

4 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला
साथ ही एक जिले से दूसरे जिले में कोई ना जाने पाए, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीआईजी ने निर्देश दिया है कि मरीजों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्हें एंबुलेंस से या फिर निजी वाहन से आने- जाने पर कोई रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी राजेश डी मोदक ने  कहा कि आसपास के जिलों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई गई है। कोशिश यही है कि आवाजाही न होने पाए, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें