बेवजह घर से निकले लोगों को पुलिस ने सड़क पर बैठाया।
- फोटो : अमर उजाला।
सुनिए इनका बहाना
सुबह सात बजे देवरिया बाईपास पर पुलिस रोज की तरह ही इस कोशिश में लगी थी कि कोई बेवजह सड़क पर ना आने पाए। इसी दौरान एक बोलेरो सवार को पुलिस ने रोका। शीशा नीचे कर युवक बोला, साहब पीछे बीमार व्यक्ति बैठा है, उसी को दिखाने जा रहे हैं, पर्ची भी है। पुलिस ने देखा तो पर्चा ढाई साल पुराना था। पुलिसवालों ने कहा कि एक सिपाही आपके साथ जाएगा। गाड़ी सवार गिड़गिड़ाने लगा। कहा- साहब, आप क्यों परेशान होंगे, हम दिखाकर चले जाएंगे। पुलिस ने थोड़ी और सख्ती की तो वह बोल पड़ा, क्या करें साहब घर में रहते-रहते उब गए थे।