दोनों टीमों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। मैदान पर ही हाथापाई होने लगी। दोनों टीमों के कप्तानों ने भी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया लेकिन खिलाड़ियों के व्यवहार और मैदान पर बने माहौल को देखते हुए मैच आगे नहीं कराया जा सका।
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर सोमवार को गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिवीजन का फाइनल पूरा नहीं हो सका। पेनाल्टी काॅर्नर पर निर्णायक के फैसले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। अफरा-तफरी के बीच मैच को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
भिड़े खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पहले हाॅफ में सद्भावना फुटबॉल क्लब से एनई रेलवे की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाॅफ की शुरुआत में पेनाल्टी कॅार्नर के निर्णायक के फैसले को गलत बताते हुए विवाद शुरू हो गया। दोनों टीमों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। मैदान पर ही हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
3 of 6
भिड़े खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के कप्तानों ने भी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया लेकिन खिलाड़ियों के व्यवहार और मैदान पर बने माहौल को देखते हुए मैच आगे नहीं कराया जा सका।
4 of 6
भिड़े खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन सचिव डॉ. आमिल हयात खां ने बताया कि खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने के कारण फाइनल मुकाबला रद्द करना पड़ा। खेल के दौरान खिलाड़ियों की ओर से बार-बार अनुशासन का उल्लंघन किया जा रहा था। घटना को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
भिड़े खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अनुशासन समिति पूरे मामले की जांच करेगी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। अनुशासन समिति के सदस्य हमजा खां ने कहा कि खिलाड़ियों के इस व्यवहार से खेल भावना प्रभावित हुई है।
समिति घटना से संबंधित जानकारी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दोषी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई तय करेगी। मैच का कोई परिणाम घोषित नहीं किया गया है। फाइनल का विजेता कौन होगा या मुकाबला दोबारा कराया जाएगा इस संबंध में अनुशासन समिति के निर्णय के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।