गोरखपुर में पतंजलि की कोरोनिल इम्युनिटी बूस्टर की डिमांड फिर से बढ़ गई है। शहर में करीब 250 से 300 पीस इम्युनिटी बूस्टर प्रतिदिन बिक रहे हैं। इसके अलावा विटामिन-सी की गोली भी लोग खूब खरीद रहे हैं। यही वजह है कि ब्रांडेड कंपनियों की विटामिन सी की गोलियां बाजार में कम हो गई हैं। भालोटिया मार्केट में गिने-चुने दुकानों पर विटामिन-सी की गोलियां उपलब्ध हैं।