फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इन इलाकों की सड़कों पर पहरा, गलियों में दौड़ रही गाड़ियां, तस्वीरों में देखें नियमों की अनदेखी

Thu, 23 Jul 2020 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लॉकडाउन वाले शाहपुर व गोरखनाथ थाना क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर तो पहरा दिखाई पड़ रहा है, लेकिन गलियों में मोटर साइकिलें दौड़ रही हैं। मोहल्ले-मोहल्ले बहुत से लोग उन इलाकों में दाखिल हो जा रहे हैं जहां लॉकडाउन नहीं लगा है।
विज्ञापन

2 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
पहले दिन की दिक्कतों को देख पुलिस ने कुछ बैरिकेडिंग भी बदली है। इन दोनों इलाकों के बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा है। दवा की दुकानें छोड़ सभी दुकानों के शटर गिरे पड़े हैं। कुछ लोगों को छोड़ मोहल्लों में भी ज्यादातर लोग अपने घरों में ही कैद रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इस अस्पताल में कर्मचारी संक्रमित न हो जाएं
विज्ञापन

3 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
वहीं शहर के बाकी इलाकों में लोग कोरोना के बढ़ते प्रसार के बाद भी सजग होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़कों पर पहले की ही तरह गाड़ियां दौड़ रही हैं तो वहीं बाजारों और दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर अनदेखी की जा रही है। लोग अभी भी बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं।

4 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
साहबगंज, महेवा मंडी, रेती रोड, माया बाजार, अलीनगर, बक्शीपुर, रूस्तमपुर जैसे बाजारों की दुकानों पर सर्वाधिक सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही है। लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए दुकानों के सामने खड़े मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- आसमान से देखें गोरखपुर शहर का शानदार नजारा
विज्ञापन

5 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
निशुल्क राशन लेने में भूले सोशल डिस्टेंस
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। शासन व प्रशासन लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाने पर जोर दे रहा है। लेकिन फिर भी कुछ लोग हैं जो कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं। विकासखंड बेलघाट की ग्राम पंचायत मुरारपुर में बुधवार को राशन वितरण के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि, पचासों की तादाद में बिना मास्क लगाए लोग उचित दर विक्रेता रेखा देवी के दुकान पर निशुल्क चावल लेने पहुंचे थे। राशन लेने पहुंचे लोगों को देखकर यही लग रहा था कि इन लोगों को कोरोना संक्रमण का कोई खौफ नहीं है। मालूम हो कि, प्रशासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कोटेदार को निर्देशित किया गया है कि जो लोग बिना मास्क लगाए राशन लेने आ रहे हैं उन्हें राशन न दें। कहा कि मुरारपुर ग्राम पंचायत में चार गांव आते हैं और एक ही साथ चारों गांव के लोग आ रहें हैं, जिससे भीड़ लग जा रही है। कहा कि कोटेदार को बोल दिया गया है कि जब तक एक गांव पूरा न हो जाए तब तक दूसरे गांव के लोगों को नहीं बुलाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोटेदार या लाभार्थी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें