फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशों से छूट मिली तो सड़क पर उतर आया पूरा शहर, तस्वीरों में देखें कैसे खतरा बन रहे हैं लोग

Tue, 18 Aug 2020 09:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण का प्रभाव रोकने के लिए शुरू की गई थानावार लॉकडाउन व्यवस्था खत्म होने के साथ ही सड़क और बाजारों में भीड़ बढ़ गई। सोमवार को दिन भर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
पैडलेगंज से लेकर छात्र संघ चौराहा, अंबेडकर चौक से लेकर फिराक गोरखपुरी चौराहा, मोहद्दीपुर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, असुरन, धर्मशाला पुल, रेती रोड, अलीनगर, साहबगंज मंडी समेत तमाम सड़कों पर रह-रहकर पूरे दिन जाम लगा रहा और लोग चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, अब शासन की तरफ से लगाए गए दो दिवसीय लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन की पाबंदी को छोड़ पूरे शहर के बाजार, दुकान खोल देने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए खुद ही सतर्क रहना होगा।

4 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने लोगों से अपील की कि वे बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। अगर निकलें भी तो मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार, खाने में स्वाद न आने जैसी किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल कोविड-19 की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र और पहले से बीमार सभी लोगों को यह जांच करानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले, करीब एक महीने बाद सोमवार को गोरखनाथ तो 15 दिन बाद कैंट थाना क्षेत्र से पहरा हटा। इसी तरह दो अन्य थाना क्षेत्रों शाहपुर और गुलरिहा में भी सात दिनों से चली आ रही लॉकडाउन की पाबंदी खत्म हो गई। शनिवार और रविवार को लगने वाला दो दिवसीय लॉकडाउन भी सोमवार की सुबह पांच बजे खत्म हुआ तो इसका असर दुकानों, बाजारों से लेकर सड़क तक पर साफ दिखाई पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें