फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के पास है 195 देशों की करेंसी का अद्भुत संग्रह, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

Sat, 28 Nov 2020 01:52 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
पेशे से शिक्षक हैं पवन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
एक ही जगह अगर आपको 195 देशों की करेंसी और डाक टिकट मिल जाए तो आश्चर्य होगा। गोरखपुर शहर के अंधियारी बाग के पवन गुप्ता के पास जॉर्ज पंचम (वर्ष 1932) और द्वितीय विश्व युद्ध के समय जारी किए गए नोट हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी इस नोट को विशेष रुप से भारतीय सेना को दिया जाना था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 5
पवन गुप्ता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कंप्यूटर के शिक्षक पवन को साल 1987 में अपने दादा की किताब से जॉर्ज पंचम की फोटो वाला 10 रुपये का नोट मिला था। इसके बाद उनके मामा ने उन्हें एक डॉलर की करेंसी दी। यहीं से पवन को पुरानी नोटों को संग्रहित करने का शौक लग गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
पवन को नोटों को संग्रहित करने का शौक है। - फोटो : अमर उजाला।
इस काम में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों ने भी मदद की। किसी को कहीं विशेष नोट, करेंसी या डाक टिकट मिलता तो पवन को दे देते। पवन ने बताया कि आजादी से पहले पांच, दस रुपये के भारतीय नोट, आजादी के बाद के दो, पांच, 10, 20 और 50 रुपये के नोट भी उनके संग्रह में शामिल हैं।

 

4 of 5
चरखे वाला नोट। - फोटो : अमर उजाला।
महात्मा गांधी का चरखे वाला नोट भी है
भारतीय रुपयों पर महात्मा गांधी की चश्मे वाली फोटो छपे नोट तो सामान्य तौर पर उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन पवन के पास चरखे के साथ बैठे महात्मा गांधी की फोटो वाला सौ रुपये का नोट भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोट संग्रह में हर कोई करता है मदद। - फोटो : अमर उजाला।
इन देशों की है करेंसी
ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, रोमानिया, बोत्सावाना, स्कॉटलैंड, ट्रिनीदाद, सउदी अरब, सीरिया, यूएई, ओमान, रूस, कतर, नाइजीरिया, थाइलैंड, जापान, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, कोरिया, इटली, स्पेन, स्विटजरलैंड, अजरबेजार, मिस्त्र, यूक्रेन, यूरोपियन यूनियन, तंजानिया, हांगकांग, लीबिया, फिजी, साउथ अफ्रीका आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें