फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तीसरी लहर से पहले दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत, सीएचसी में लगाए जा रहे हैं प्लांट

Mon, 05 Jul 2021 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की तीसरी लहर से पहले जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की किल्लत दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सात सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) समेत 11 स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। तीन सीएचसी पर प्लांट लग भी गए हैं। एक से दो दिनों में इन प्लांटों में ट्रायल किया जाएगा।

कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल-मई माह में जब मरीजों की संख्या बढ़ी तो सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस के लिए हाहाकार मच गया। छोटे से लेकर बड़े सिलिंडरों की मांग ऐसी थी कि मरीज और उनके तीमारदार मनमानी रकम देने को तैयार थे। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहे थे। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की जान चली गई। अब तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर सात सीएचसी समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और बड़हलगंज होम्योपैथी कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की शुरुआत की गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
ऑक्सीजन सिलिंडर के इंतजार में खड़े लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चौरी-चौरा, हरनही, कैंपियरगंज सीएचसी, गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो नए प्लांट और एम्स में आधुनिक प्लांट लग चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बाइक पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाता युवक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन प्लांटों को लगने के बाद से मरीजों के बेडों तक सीधे ऑक्सीजन गैस की सप्लाई हो सकेगी। इसके बाद से मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

4 of 5
ऑक्सीजन सिलिंडर भराने के इंतजार में खड़े लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर प्रस्तावित है प्लांट लगना
तीन सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल, जंगल कौड़िया, चरगांवा, सहजनवां, बांसगांव में ऑक्सीजन प्लांट लगना प्रस्तावित है। इन अस्पतालों के लिए जुलाई माह में ही ऑक्सीजन प्लांट के लिए मशीनें आ जाएंगी। इसके बाद तेजी से काम शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञ अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितंबर में तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि तीसरी लहर से पहले तीन सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है। जिला अस्पताल समेत चार सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इसकी तैयारी चल रही है। जल्द मशीनें आ जाएंगी। ऑक्सीजन प्लांट लगने से मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें