दुकानदार पप्पू ने बताया कि नाले की गहराई काफी अधिक है और सड़क से इसकी दूरी भी बहुत कम है। रात के समय या बारिश में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। दुकानदार जुगनू ने बताया कि सड़क की ऊंचाई नाले से अधिक है। बाइक और साइकिल सवारों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए चलना और भी जोखिम भरा है।
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार को इसी नाले में गिरने से युवक की मौत हुई थी. फिर भी लोग नहीं चेत रहे हैं.
- फोटो : स्त्रोत- शिवहर्ष द्विवेदी
खजांची चौराहे से पादरी बाजार जाने वाले मार्ग पर हरसेवकपुर नंबर-दो के राजनगर मोहल्ले के पास अधूरा नाला हादसों को दावत दे रहा है। इस जगह पर करीब 200 मीटर लंबाई में नाले पर स्लैब नहीं लगे हैं। नाला पूरी तरह से खुला है। यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पादरी बाजार में घर के बगल में खुला नाला
- फोटो : स्त्रोत-शिवहर्ष द्विवेदी
यहां पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि एक दिन पहले ही इसी नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। हादसे के बाद उस जगह को अस्थायी रूप से घेर दिया गया है। इसी जगह पर गोड़धोईया नाला निर्माण भी चल रहा है। आगे कुछ दूरी पर जाने पर सड़क से सटा यह नाला पूरी तरह खुला पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 6
नाले के ऊपर से लकड़ी का पुल बनाकर जाते लोग
- फोटो : स्त्रोत- शिवहर्ष द्विवेदी
कई स्थानों पर लोग मजबूरी में लकड़ी, पटरी का रास्ता बनाकर आते-जाते हैं। नाले के किनारे दुकानें भी हैं। एक निजी अस्पताल भी है जहां मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
4 of 6
खुले गहरे नाले के आस-पास सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया
- फोटो : स्त्रोत- शिवहर्ष द्विवेदी
दुकानदार पप्पू ने बताया कि नाले की गहराई काफी अधिक है और सड़क से इसकी दूरी भी बहुत कम है। रात के समय या बारिश में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। दुकानदार जुगनू ने बताया कि सड़क की ऊंचाई नाले से अधिक है।
विज्ञापन
5 of 6
आने-जाने वाली सड़क पर खुला नाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक और साइकिल सवारों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए चलना और भी जोखिम भरा है। नाला तो बन गया लेकिन स्लैब न लगने और सुरक्षा इंतजाम न होने से लोगों की जान को खतरा है।
बोले जिम्मेदार
सभी कार्यदायी संस्थाओं को बैरिकेडिंग कर काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। जहां भी नाले खुले हैं, उन्हें तत्काल ढका जाएगा। यदि लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: अजय जैन, नगर आयुक्त