गोरखपुर शहर के कई प्रमुख चौराहों से जल्द ही जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। करीब एक हजार पटरी व्यवसायी को चौराहों, सड़क की पटरियों से हटाकर वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी। शहर में बन रहे चार वेडिंग जोन का काम आखिरी चरण में है। मुख्यमंत्री इन वेडिंग जोन का लोकार्पण कर सकते हैं। पहले चरण में 470 पटरी व्यवसायी पुनर्वासित किए जाएंगे। इसके बाद बाकी को भी शिफ्ट किया जाएगा।