फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले सिरफिरे आशिक ने रिश्तेदारों से की थी ये गुजारिश, एकतरफा मोहब्बत का हुआ खौंफनाक अंत

Sat, 07 Mar 2020 05:47 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बेटे की मौत की खबर सुनकर रोती मां। इनसेट (मृतक संजीव) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। गुलरिहा इलाके के टिकरिया गांव में एकतरफा प्यार में संजीव जायसवाल (25) ने रिश्तेदार के घर में घुसकर युवती पर गोली चला दी थी। युवती ने झुककर अपनी जान बचा ली तो युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली उसकी कनपटी की दायीं ओर से घुसकर बायीं ओर से बाहर आ गई थी। पुलिस के मुताबिक, युवती की शादी कहीं और तय होने से युवक खफा था। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल और दो खोखे बरामद किए हैं। संजीव ने रिश्तेदारों से मांगी थी मदद...
विज्ञापन

2 of 5
सूरत में नौकरी करता था संजीव। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, संजीव ने अपने रिश्तेदारों की मदद से युवती के घर शादी का प्रस्ताव कई बार भेजा, मगर रिश्ते में दूर की बहन होने की वजह से वे (लड़की वाले) तैयार नहीं हुए। युवती के घरवालों ने उसकी शादी महराजगंज में तय कर दी तो गुस्से में आकर संजीव ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। इनसेट (मृतक संजीव) - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले मोबाइल पर लगातार बात कर रहा था संजीव
घटना की खबर पाते ही मां और बहनें घटनास्थल पर पहुंच गईं। संजीव की मां के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात से संजीव के मोबाइल पर किसी का फोन आ रहा था। उस फोन से वह इस कदर परेशान हो गया कि पूरी रात सो नहीं पाया। शुक्रवार की तड़के सुबह चार बजे संजीव ने बेचैनी की समस्या बताई और सुबह सात बजे वह घर से निकल गया। आठ बजे अपने मौसा के घर पहुंच गया। संजीव के घरवालों ने सवाल उठाया कि आखिरकार वह कौन था जो संजीव से लगातार मोबाइल पर बात कर रहा था और युवती की सटीक लोकेशन बता रहा था। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

4 of 5
एक तरफा मोहब्बत में जान गंवा बैठा संजीव। - फोटो : अमर उजाला
संजीव के पास आखिर कहां से आई देशी पिस्टल ?
संजीव ने जिस देशी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है, वह उसे कहां से और कैसे मिली, इसके बारे में कोई नहीं बता पा रहा है। घरवालों का कहना है कि संजीव आपराधिक प्रवृत्ति का नहीं था। कभी शांतिभंग तक की कार्रवाई उसके खिलाफ नहीं हुई। फिर उसके पास पिस्टल कहां से आ गई? पिस्टल में तीन गोलियां थीं, दो का इस्तेमाल हुआ और एक गोली मैगजीन में मिली है।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था संजीव
संजीव चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर बहन गुड़िया (22) की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर पर छोटा भाई शशि जायसवाल (20) और सबसे छोटी बहन नेहा (17) हैं। संजीव के पिता दिल्ली में फल का व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
होली मनाने दिल्ली से घर आते ही पिता को मिली बेटे की मौत की खबर
संजीव के घर वाले धूमधाम से होली मनाने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पिता राजेश जायसवाल जैसे ही शुक्रवार को घर पहुंचे, उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। दूसरे नंबर की बहन भी अपने ससुराल से होली के एक दिन पहले घर आने वाली थीं, मगर इन सबके बीच संजीव के आत्मघाती कदम उठा लेने से घर में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत के बाद मां बेसुध हो जा रही हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर सब कुछ पलक झपकते ही कैसे बदल गया। जिस घर में खुशियां थीं, अब वहां पर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें