20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालकर बवाल करने के एक और आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी से निकाली गई फोटो के आधार पर आरोपित की पहचान की गई। हालांकि पुलिस ने उसका अभी शांतिभंग में ही चालान किया है। उधर, संपत्ति जब्त करने का नोटिस पुलिस को नहीं मिल सका है। कोतवाली पुलिस का कहना है नोटिस मिलते ही आरोपितों के घरों पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपित की पहचान गोलघर निवासी आरिफ पुत्र सियाकत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर को वबाल के बाद पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली की तहरीर पर 36 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान तीन और नाम सामने आए थे और पांच लोगों को इसमें से जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपित फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा मुकदमा चौकी इंचार्ज नखास की तहरीर पर धारा 144 उल्लंघन का दर्ज किया गया था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद पुलिस हर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी के तहत शनिवार को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोपित आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया गया है। अभी संपत्ति जब्ती का नोटिस नहीं मिला है। नोटिस आते ही आरोपितों के घरों पर चस्पा किया जाएगा।
शांत रहा माहौल पर गश्त पर रही फोर्स
कोतवाली इलाके में शनिवार को फोर्स गश्त पर रही। हालांकि शुक्रवार को ही माहौल शांत हो गया था लेकिन पुलिस अपनी ओर से अभी सक्रिय है ताकि कोई भी उत्पाती माहौल में खलल न डाल सके।