फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या से पहले बाथरूम में किया ये काम.... फिर रेत दी गर्दन, प्रेमी ने इसलिए किया नवविवाहिता शिवानी का कत्ल

Wed, 26 Nov 2025 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर पुलिस ने नवविवाहिता शिवानी निषाद की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शिवानी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए शिवानी की हत्या की थी। प्रेमी ने तीन साल के प्रेम संबंध को खत्म करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
1 of 10
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के गांव में नवविवाहिता शिवानी निषाद (20) की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही उसके पूर्व प्रेमी विनय निषाद उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि शिवानी शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। वह उसके साथ रहना चाहती थी। अब हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद के अनुसार, 21 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में मायके आई शिवानी की हत्या रविवार देर रात कर दी गई। करीब 2 बजे घर के बाथरूम में उसका खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी विनय निषाद उर्फ दीपक पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : पुलिस
गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार और अंगूठे पर गहरे कट के निशान से अंदेशा था कि उसने बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि शिवानी का घर से 500 मीटर दूर रहने वाले विनय निषाद से तीन साल से प्रेम संबंध था। 9 मई 2025 को शिवानी की शादी देवरिया जिले के एक गांव में हुई, लेकिन दोनों में बातचीत जारी रही।
 
विज्ञापन

3 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां और मृतक शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शादी की रिकॉर्डिंग देखी तो जयमाल के दौरान विनय शिवानी के पास दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद दोनों वीडियो में नहीं दिखे। इससे शक और गहरा गया। वारदात की रात भी दोनों में लंबी बातचीत भी हुई थी। घेराबंदी कर पुलिस ने क्षेत्र से ही विनय को पकड़ लिया।

4 of 10
मृतक शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले उसने प्रेम का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गया और जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हंसिया बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

5 of 10
इसी बाथरूम में की गई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने लगाई न्याय की गुहार, हत्यारोपी को कठोर सजा देने की मांग
शिवानी की मां ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को आजीवन कारावास या फांसी की सजा देने की मांग की है। मृतका की मां के अनुसार, युवक का शिवानी से पहले संपर्क था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी युवक की मां से शिकायत भी की थी। 
 
विज्ञापन

6 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि रक्षाबंधन पर जब शिवानी पहली बार मायके आई थी तब उसकी पायल गायब मिली थी। शादी के बाद दोनों में बातचीत होती थी या नहीं, इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। गरीबी से जूझ रहे शिवानी के परिवार का कहना है कि वे केस की लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं हैं।


 
विज्ञापन

7 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने बताया कि बेटी की शादी भी कर्ज लेकर की गई थी। इसलिए उन्होंने पुलिस-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

8 of 10
मामले की जानकारी देता पति भीम निषाद और मृतक शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी बोला.. हत्या से पहले माथे को चूमा फिर रेत दी गर्दन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन साल से शिवानी से प्रेम संबंध था। शिवानी की शादी के बाद प्रेम संबंध को पूरी तरह से खत्म करना चाह रहा था। छह माह पहले शिवानी की शादी हुई तो लगा कि अब पीछा छूट जाएगा। चचेरी बहन की शादी में शिवानी आई। वह शादी करके साथ रखने का दबाव बनाने लगी। मैं ऐसा नहीं चाहता था। जयमाल के बाद शिवानी को लेकर उसके घर पर गया। वहां करीब चार घंटे तक उसके साथ बाथरूम के बगल में स्थित बागीचे में बैठा रहा।
 

9 of 10
शिवानी की मां व पति भीम निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी बातें हुईं। इस दौरान मैंने अपने पास एक हंसिया भी रखा था। टहलते हुए हम लोग बातें कर रहे थे तभी उसने कहा कि अब ससुराल नहीं जाऊंगी। मुझसे शादी करो, तुम्हारे साथ ही रहना है। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसके बाद बाथरूम में ले गया और उसके माथे को चूमकर गले लगाया और धीरे से उसकी गर्दन रेत दी। वह तड़पते हुए अपने हाथ से हंसिया पकड़ ली थी। जिसे छुड़ाने में दोनों लोगों की अंगुली भी कट गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं पर बैठा रहा। उसके मरने के बाद वहां से हट गया।
विज्ञापन

10 of 10
शिवानी की हत्या की खबर सुनकर ससुराल पहुंचे पति भीम निषाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीडीआर और खोजी कुत्ते ने खोला राज
घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने तीन बार शिवानी के घर के पीछे 500 मीटर दूर स्थित विनय के घर तक रास्ता सूंघा। ग्रामीणों ने भी बताया कि विनय और शिवानी के बीच बातचीत होती रहती थी। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर निकलवाया, जिसमें रात के वक्त दोनों की कॉल डिटेल्स मिल गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें