nepal
- फोटो : Social media
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जाने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों कि संख्या अत्यधिक रहती है। सड़क मार्ग से औसतन प्रतिदिन छोटे बड़े 400 वाहन पर्यटकों, यात्रियों को लेकर नेपाल आते-जाते हैं। जिसको लेकर सीमा के दोनों तरफ पर्यटको को रुकने सहित दोनों देशों की सरकार की तरफ से कस्टम, आब्रजन सहित सारी सुविधाएं की गई है। नववर्ष में जाम की समस्या न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा।