फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जा सकते हैं जेल

Sat, 28 Dec 2019 03:13 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
न्यू ईयर का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नए साल की खुशी में परिवार, दोस्तों के साथ जश्न मनाने, घूमने-फिरने निकलने वालों को पुलिस सुरक्षा देगी। शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा।

वहीं शराब के नशे में या फिर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी भी की गई है। शराब पीकर लोग सड़कों पर ना घूमे इसके लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग भी करेगी। हालांकि अभी तक शहर में किसी भी बड़े आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं मांगी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
(फाइल फोटो) - फोटो : pti
नव वर्ष के मौके पर पुलिस शहर के विंध्यवासिनी पार्क, नौका विहार, रेल म्यूजियम, विनोद वन, बुढ़िया माता मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, सिटी मॉल, नौका विहार, मोहद्दीपुर के दो मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि जगहों पर लगातार गश्त करेगी। इन स्थानों पर सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस मौजूद रहेगी। साथ ही ड्रोन कैमरे से इन स्थानों पर निगरानी भी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
(फाइल फोटो)
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस काफी सख्ती से निपटेगी। मनचलों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी थानों की पुलिस और एडिशनल एसपी और सीओ को निर्देश दिया गया है। खास कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। उनकी चेकिंग ब्रेथ एनलाइजर मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
(फाइल फोटो)
दस बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे
अगर मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। इसमें दस बजे के नियम का पुलिस सख्ती से पालन कराएगी। इस अवधि के बाद कहीं पर भी कोई डीजे या तेज आवाज में गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल का जश्न। (फाइल फोटो)
तैयार किया जा रहा यातायात प्लान
एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि शहर में कई नए मॉल और नौका विहार पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है। परिवार के साथ निकलने वाले लोगों को कहीं कोई दिक्कत न आए इसका खास ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही प्लान तैयार कर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें