नेपाल के एक मात्र क्रिकेटर संदीप लामिछाने आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेलते हैं। सोमवार को नो मेंस लैंड पहुंच कर भारत से आ रहे अपने पिता और दीदी को रिसीव कर पुनः अपने घर चितवन लौट गए।
विज्ञापन
2 of 5
संदीप लामिछाने
- फोटो : ट्विटर
संदीप के पिता भारतीय रेल के सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इनका पूरा परिवार चितवन नेपाल में रहता है। संदीप ने बताया कि हरियाणा में कक्षा 4 तक पढ़ाई की और हरियाणा जिला स्तरीय टीम में चयन हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
sandeep lamichhane
उन्होंने बताया कि क्रिकेट का ज्ञान भारत से ही सीखा है। 2018 में जब संदीप का आईपीएल में चयन हुआ, तब प्रधानमंत्री मोदी ने संदीप का नाम लेकर कहा था कि इससे भारत नेपाल के संबंध और मजबूत होंगे।
4 of 5
माइकल क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने संदीप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्लार्क ने उन्हें तीन महीने ऑस्ट्रेलिया बुलाकर लेग स्पिन की ट्रेनिंग दिलाई है।