फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिकों ने किया हंगामा, दो घंटे तक आवागमन रहा ठप, तस्वीरें

Sat, 20 Feb 2021 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सोनौली सीमा पर शनिवार को दोपहर 12 बजे अचानक हंगामा हो गया। करीब दो घंटे हंगामे के बाद नेपाली नागरिक शांत हुए, तब जाकर सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। आक्रोशित लोगों को नेपाल पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए दोनो देशों की पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

2 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, शनिवार को दोपहर में नेपाल के कुछ नागरिक भारत में प्रवेश किए। उनके पास पहचान पत्र नहीं था। इसके बाद जवानों ने उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद माहौल गर्म हो गया। सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे में तमाम नेपाली नागरिक इकठ्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। भारतीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यही नहीं भारते से जाने वाले लोगों को भी नेपाल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। एक पल के लिए दोनों तरफ से सीमा पर तनाव का माहौल हो गया।


 
विज्ञापन

3 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीमा पुलिस एवं एसएसबी ज्यादा सतर्क हो गई। उधर नेपाल पुलिस बेलहियां में प्रदर्शन करने वाले आक्रोशित नागरिकों को समझाने में जुटी रही। करीब दो घंटे बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत होने के बाद आवागमन सामान्य हुआ। नेपाल बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि आक्रोशित युवकों को समझाकर भेजा गया। अब आवागमन सामान्य है। इंस्पेक्टर सोनौली धनंजय कुमार सिंह के मुताबिक सरहद पर भारत प्रवेश के लिए पहचान पत्र जरूर रखे, बिना पहचान पत्र किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

4 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
आक्रोशित नेपाली नागरिक बोले- परेशानी हुई
नेपाल के भैरहवां की रहने वाले सविता गुरुंग ने बताया कि आने जाने के दौरान अक्सर परेशान किया जाता है। एक तो सीमा है। अब आने जाने में ढ़ील दी गई है तो बेवजह की सख्ती किया जाना ठीक नहीं है। सीमा से सटा कस्बा सोनौली है, यहां जरूरत की सामाग्री लेने आना पड़ता है। भैरहवां के संजन गुप्ता ने बताया कि बेवजह परेशान करने के कारण आक्रोश बढ़ा है। ऐसा करने से दोनों के संबंधों पर असर पडे़गा। दोनों देशों के बीच में बेटी रोटी का रिश्ता है। ऐसे में पेंच फंसा कर परेशान करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
हंगामें में फंसे बाराती
नेपाल सीमा पर हंगामे के दौरान नौतनवां से पहुंचे बारातियों को रूकना पड़ा। नेपाली नागरिक इस दौरान किसी को भी नेपाल नहीं आने दे रहे थे। नौतनवां निवासी युवक की शादी नेपाल भैरहवां में तय है। जब हालात सामान्य हुआ तो बाराती भैरहवां के लिए रवाना हुए।

नौतनवां क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने कहा कि नेपाली प्रशासन अपने नागरिकों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। अब आवागमन में समस्या नहीं है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें