फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सरकार के खिलाफ फिर उग्र हुए छात्र, तस्वीरों में देखें ऐसे किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 08:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
विज्ञापन
1 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में कोरोना संक्रमण के रोकथाम और सरकारी उपाय बचाव में असफलता का आरोप लगाते हुए पुनः छात्र सड़कों पर उतर गए हैं। नेपाल सरकार एवं उसके एक मंत्री के खिलाफ 'एनफ इज इनफ' लिखी तख्तियों के साथ सड़कों पर फिर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
'एनफ इज इनफ' अभियान में शामिल युवाओं ने मंत्री के पुलचौक स्थित आवास के सामने यह कहते हुए विरोध किया कि उन्होंने कोरोना महामारी के स्थिति में सुधार के लिए लिखित प्रतिबद्धता को लागू नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार की सुबह युवा, मंत्री के निवास के मुख्य द्वार के सामने पहुंच गए। सभी को स्थानीय पुलिस ने रोक लिया। जिस पर उन्होंने सड़क के किनारे तख्तियों और बैनरों के साथ प्रदर्शन किया।

4 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
मंत्री के निवास के सामने प्रदर्शनकारियों ने 'समझौते को लागू करें' और 'तुरंत कोरोना महामारी को देखते हुए हालात में सुधार' जैसे नारे लगाए। छात्र विमल पोखरेल ने बताया कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि पिछले दिनों भी रूपनदेही, बुटवल, भैरहवा, तानसेन सहित कई नगरों में स्थानीय नागरिकों ने बिना किसी राजनीतिक दल के बैनर के साथ सरकार की कमजोर नीति और कोरोना नियंत्रण की लचर तैयारी के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें