फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में देश के नाम का डंका बजा रहीं रीता, डोनाल्ड ट्रंप के शासन में बनी थीं परमाणु ऊर्जा विभाग की प्रमुख

Sun, 24 Jan 2021 02:09 PM IST
vivek shukla नीरज श्रीवास्तव, बस्ती।
विज्ञापन
1 of 5
रीता बरनवाल - फोटो : twitter @RitaB66
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज हम आपको बस्ती जिले की एक बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका नाम रीता बरनवाल है। रीता का जन्म बहादुरपुर में हुआ था और आज वह अमेरिका में देश के नाम का डंका बजा रही हैं। रीता अमरीका के परमाणु ऊर्जा विभाग की प्रमुख हैं। तत्कालीन अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके आने की खबर यहां खूब चर्चा में रही। हालांकि वे यहां नहीं आई, मगर जिले को इस बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन

2 of 5
रीता बरनावल - फोटो : Twiter
रीता के चाचा सेवानिवृत सीएमओ डॉ. सुभाष चंद्र बनरवाल ने बताया कि रीता के पिता कृष्ण चंद्र बरनवाल 1968 में पीएचडी करने के लिए अमेरिका गए थे। वह चार भाई थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से टॉप किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rita Baranwal - फोटो : twitter @RitaB66
बताया कि पीएचडी पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिका में ही बतौर प्रोफेसर अपना करियर शुरू किया। फिर स्वदेश लौटे, शादी की और एक बार फिर अमरीका चले गए। उनकी तीन बेटियां हुईं।  

4 of 5
Rita Baranwal - फोटो : twitter @RitaB66
उनमें से एक बेटी का नाम रीता है। रीता का जन्म बहादुरपुर गांव में हुआ था। कृष्ण चंद्र व आरती जन्म के कुछ महीने बाद ही रीता को लेकर अमेरिका चली गई थीं। बाद में बड़े बाबा को वहां की नागरिकता मिल गई और सभी लोग वहीं रहने लगे। उन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव पर जून 2019 में परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rita Baranwal - फोटो : twitter @RitaB66
2008 में गांव आई थीं रीता
चाचा डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि कि रीता बरनवाल 2008 में भी गांव आई थीं। इसके बाद फोन पर हुई बातचीत में वह कहती थीं कि जब भी भारत आएंगी तो गांव जरूर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें