वर्ष-1988 में जब कैरेबियाई टीम का क्रिकेट में डंका बज रहा था। विवियन रिचर्ड्स, कार्ल हुपर जैसे बल्लेबाज जब बड़े से बड़े गेंदबाज की मैदान पर अकड़ निकाल देते थे। ऐसे में गोरखपुर के लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने भारतीय टीम से अपना पहला टेस्ट मैच खेलते वेस्टइंडीज की दोनों पालियों में 16(8-8) विकेट झटक कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपना नाम रोशन किया था। आज भी ये रिकॉर्ड बदस्तूर इनके नाम से जुड़ा है।