फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशेर को रिमांड पर लेने बस्ती पहुंची मुंबई की रेलवे पुलिस, जाली ई टिकट बना कमाए करोड़ों

Sat, 08 Feb 2020 06:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
e ticket racket - फोटो : amarujala
विज्ञापन

ई-टिकटिंग के माध्यम से अकूत धन कमाने तथा टेरर फंडिंग का मामला अभी भी गरम है। जिले में गिरफ्तार इस गैंग का महत्वपूर्ण किरदार शमशेर पर अब और शिकंजा कसा जाने लगा है। मुंबई सहित कई राज्यों से ई-टिकटिंग के साफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे को चूना लगाने वाले शमशेर के तार जुड़े हैं।

विज्ञापन


मुंबई के कुर्ला आरपीएफ के सब इंसपेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने बस्ती में डेरा जमा रखा है। शमशेर अली के रिमांड की अपील कोर्ट में की गई है, कोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख दी है।

आरपीएफ के खुलासे में सामने आया था कि आईआरसीटीसी के सिस्टम में सेंध लगाकर ई-टिकटिंग के माध्यम से जिले के कप्तानगंज निवासी हामिद अशरफ ने साफ्टवेयर तैयार किया। इस साफ्टवेयर को किराए पर देकर हामिद ने अकूत कमाई की। जिसमें सहयोगी शमशेर व सलमान भी धन कमाते थे।
विज्ञापन


ई-टिकटिंग के इस अवैध धंधे का खुलासा होने के बाद हामिद अशरफ तो सामने नहीं आया, मगर उसने ऑडियो जारी कर सलमान व शमशेर को इस धंधे का सरगना बता दिया। हालांकि आरपीएफ के निशाने पर यह दोनों पहले से ही थे, मगर हामिद के खुलासे ने धंधे में इनकी मौजूदगी को और साफ कर दिया।

विज्ञापन

आरपीएफ, बस्ती पुलिस व विजिलेंस की टीम कई दिनों तक बिहार से लेकर नेपाल की सीमा तक इन धंधेबाजों की टोह लेती रही। धंधे से जुड़े तमाम खाते ट्रेस हुए। इसके बाद टीम ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों के बाद सलमान व शमशेर को टीम खोजने लगी और वे हत्थे चढ़ा तो इनके खातों की जांच पड़ताल हुई।

इनके खातों में एक साल में पांच करोड़ से अधिक का लेन-देन सामने आया। इनका नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। हालांकि शमशेर की तलाश इसी मामले को लेकर लंबे समय से मुंबई की आरपीएफ टीम को थी। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी होने के बाद कुर्ला आरपीएफ के एसआई अमित कुमार मय दलबल बस्ती पहुंचे हैं।

वे शमशेर की रिमांड के लिए अदालत में अर्जी लगा चुके हैं। 12 फरवरी को रिमांड पर सुनवाई के बाद न्यायालय अपना निर्णय देगी। आरपीएफ कुर्ला के सब इंसपेक्टर अमित कुमार ने कहा कि मुंबई आरपीएफ की टीम शमशेर को रिमांड पर लेने के लिए आई है। न्यायालय के आदेश के बाद उसे मुंबई ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें