फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में यौन शोषण को लेकर सांसद रवि किशन ने उठाई आवाज, कहा- 'किसी भी इंडस्ट्री में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं'

Mon, 21 Sep 2020 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर के सांसद रवि किशन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले को लेकर अभिनेता से नेता बने गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने टिप्पणी की है। उन्होंने महिलाओं के हक में कानून बनाने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांसद रवि किशन और अनुराग कश्यप। - फोटो : ANI/Instagram: @anuragkashyap
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संसद में बोलते हुए महिलाओं के साथ हो रही सौदेबजी पर शख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी इस देश की बहुत गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहा हूं। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' इससे भारत की बेटियों को बल मिला। उन्होंने कहा कि मैं भी एक बेटी का पिता हूं, मुझे भी उनके पीड़ा से तकलीफ होती है। बेटियों को बल मिलने से उन्हें हिम्मत मिली और उन्होंने खुलकर समस्त भारत के सामने अपनी बात रखीं।
विज्ञापन

3 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
किसी भी इंडस्ट्री में बेटियों का न हो शोषण
सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि एक ऐसा कानून बनाया जाए कि जिसकी मदद से बेटियों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। कोई हिम्मत न करें कि 'मैं तेरी लाइफ बना दूंगा' और इसके बदले सौदेबाजी करें।

4 of 5
Ravi Kishan - फोटो : रवि किशन इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि कोई भी अपने सपनों को लेकर जब छोटी-छोटी जगहों से ऐसी जगहों पर जाता है तो उसका सब कुछ दांव पर लगा होता है। कोई अपनी जमीन बेचकर जाता है तो कोई अपनी बाइक। वहां पहुंचकर जब कोई बेटी किसी बड़े निर्देशक के दफ्तर की घंटी बजती है और उसकी एंट्री होती है तो उसके साथ सौदेबाजी की जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
यह सौदेबाजी क्यों होती है? क्या अधिकार है किसी को सौदेबाजी का? क्या अधिकार है यह कहने का 'तुम्हारी लाइफ बना दूंगा।' एक कॉमप्रोमाइज का सौदा करने की क्या जरूरत है? कब तक ऐसा चलेगा? मोदी सरकार, हमारी सरकार में एक ऐसा कानून बनना ही चाहिए, जिससे महिलाओं को न्याय मिल सके।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें