फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले- 'चौरीचौरा कांड व बिस्मिल पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री'

Fri, 22 Jan 2021 09:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन लगातार अपने शहर के विकास को लेकर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चौरी चौरा कांड सहित जनपद के अन्य शहीद स्थलों, स्मारको, क्रांतिकारियों के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की मांग की। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसके लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
सांसद रवि किशन । - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि इससे इस विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी और युवा पीढ़ी भी इससे परिचित हो सकेगी। डॉक्यूमेंट्री फिल्में समाज में बदलाव ला सकती हैं। इनमें समाज में बदलाव लाने की शक्ति है।

 

4 of 5
सांसद रवि किशन। - फोटो : twitter @ravikishann
सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर गोरखपुर में स्थित शहीद स्मारक स्थलों का सुंदरीकरण एवं सुदृढीकरण और पुनर्विकास के साथ-साथ  क्रांतिकारियों के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन के मह्त्वपूर्ण घटनाओं पर लघु वृत्त चित्र फिल्मों के निर्माण से विरासतों को संरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।
उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में आने वाली पीढ़ियां आजादी की कीमत एवं मूल्य और उद्देश्य समझ सकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें