गोरखपुर में गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिता आनंद सिंह बिष्ट की लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में निधन सोमवार को निधन हो गया। यह सूचना मिलते के बाद मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इसमें कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने शोक संदेश पढ़कर उपस्थित सभी नाथ संप्रदाय के योगी, साधु, संत, धर्माचार्य एवं कर्मचारियों को सुनाया और दो मिनट का मौन रखा गया। द्वारिका तिवारी ने बताया कि दिसंबर 1994 में महाराज जी (सीएम योगी) के पिता गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में पधारे थे। उस समय हम सभी लोगों से उनकी भेंट मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि वे एक धैर्यवान, सरल एवं मृदुभाषी तथा स्पष्टवादी स्वभाव के थे। उनका कहना था कि हमारे पूरे परिवार का यह सौभाग्य है कि गोरक्षपीठ, गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। भगवान गोरखनाथ से उन्होंने प्रार्थना भी किया था कि वह अपने इस महान संकल्प में संन्यासी के रूप में सफल हो।
4 of 5
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। हम लोग बराबर उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी लेते रहते थे लेकिन हमें नहीं पता था कि उनका अचानक निधन हो जाएगा। महायोगी गोरखनाथ से मंदिर परिवार यह प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस महान दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति दें तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता
- फोटो : amar ujala
इस शोक सभा में श्री गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, योगी धर्मेन्द्रनाथ, योगी सूरजनाथ, योगी दिनेशनाथ, विरेंद्र सिंह, दिव्य कुमार सिंह, विनय गौतम, आनंद गुप्ता, दुर्गेश बजाज, जय प्रकाश सिंह, गणेश खजांची, परदेशीराम आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।