फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बचपन में मर गई मां... गलत संगत में पड़ गया बेटा, बाप को ही मार डाला

Fri, 27 Sep 2024 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
son killed father - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के पिपराइच के हरखापुर गांव में एक नशेड़ी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस घटना से गांव के लोग आहत हैं। ग्रामीण कह रहे थे कि आरोपी बेटे की मां बचपन में ही मर गईं। इसके बाद वो गलत संगत में बिगड़ता चला गया। 
विज्ञापन


पिता ने भी कभी उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा उन्हें जान देकर भुगतना पड़ा। हरखापुर के सत्यप्रकाश तिवारी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी के कुछ साल बाद पत्नी की मौत हो गई। 

बेटे कन्हैया का उन्होंने पालन पोषण किया। बेटे और खुद की देखभाल के लिए दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी कुछ ही दिन बाद घर छोड़कर चली गई। 

इसके बाद से ही बाप बेटे अकेले रहने लगे थे। जैसे-जैसे बेटा बड़ा हुआ, गलत संगत में पड़ता गया। नशे का लती होने के बाद बाप-बेटे के बीच झगड़ा होने लगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आए दिन दोनों के बीच विवाद हो रहा था। लोग बीच बचाव कराकर दोनों को शांत कराते थे। बुधवार को बेटे पर ऐसी सनक सवार हुई कि पिता की मौत के बाद ही सब कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें