फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: गोरखपुर में बादलों की ओट में चांद, सुहागिनों का अटूट विश्वास... शुभ मुहूर्त में पूरा किया व्रत

Thu, 29 Oct 2026 10:36 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

चंद्रमा के दर्शन नहीं होने के बावजूद महिलाओं ने चलनी, दीपक, करवा और पूजा सामग्री के साथ विधि-विधान से पूजन किया। पति की आरती उतारकर उनके हाथों जल ग्रहण कर निर्जला व्रत खोला। इस दौरान पतियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी को उपहार देकर प्रेम और साथ निभाने का अहसास कराया।
विज्ञापन
1 of 6
सांसद रवि किशन ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। रात में हल्की बारिश और बादलों के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में सुहागिनों का विश्वास अटूट रहा। महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और व्रत पूरा किया।

देर शाम सोलह शृंगार कर सजीं महिलाएं पूजा की थाली लेकर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं। चंद्रोदय का निर्धारित समय रात 7:57 बजे था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण चांद नजर नहीं आया। रात में हल्की बारिश होने से महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके बाद महिलाओं ने परंपरा और मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। कई महिलाओं ने चंद्रमा के प्रतीकात्मक दर्शन कर व्रत पूरा किया।

चंद्रमा के दर्शन नहीं होने के बावजूद महिलाओं ने चलनी, दीपक, करवा और पूजा सामग्री के साथ विधि-विधान से पूजन किया। पति की आरती उतारकर उनके हाथों जल ग्रहण कर निर्जला व्रत खोला। इस दौरान पतियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी को उपहार देकर प्रेम और साथ निभाने का अहसास कराया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सांसद रवि किशन ने मनाया करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित करवाचौथ पूजन में सम्मिलित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं ईश्वर से सभी के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
 
विज्ञापन

3 of 6
विधि-विधान से करवा चौथ व्रत पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बृहस्पतिवार शाम विष्णु मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर, गोरखनाथ मंदिर और मोहद्दीपुर स्थित गोपाल मंदिर समेत अन्य मंदिरों में महिलाओं ने समूह में पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी महिलाओं ने पूजा की तैयारी की और विधि-विधान से व्रत की परंपराएं निभाईं। मौसम की बाधा के बीच भी पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया।

4 of 6
मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर में करवा चौथ व्रत पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
करवा चौथ के अवसर पर गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित गोपाल मंदिर में महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

5 of 6
सुहागिन महिलाओं ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से करवा माता की पूजा की और कथा सुनी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
करवा चौथ के पर्व पर उल्लास के साथ सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार कर सामूहिक रूप से करवा माता की पूजा की और व्रत कथा सुनी। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करवा चौथ के अवसर पर पति बंटी वर्मा के साथ चांद के दर्शन करतीं पत्नी रोशनी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
करवा चौथ पर चांद देखकर बंटी वर्मा और रोशनी ने किया व्रत का पारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें