पिछले तीन दिनों में तीसरा राशि परिवर्तन शुक्रवार को होने जा रहा है। सूर्य और मंगल के बाद ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन के बाद बुध और सूर्य दोनों मेष राशि में एक साथ हो गए हैं। मेष मंगल की राशि है। यह संयोग मेष राशि वाले जातकों के लिए बहुत लाभदायी है। सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इससे मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही बुध को बुद्धि का स्वामी माना जाता है ऐसे में बुध की इस राशि परिवर्तन से बुद्धि से जुड़े कार्य करने वालों को इस राशि परिवर्तन से फायदा पहुंचेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों के राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मेष: प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी, राजनीतिक लाभ मिलेगा, व्यवसाय अच्छा चलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि।
- फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: सावधान रहने की जरूरत, अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
4 of 13
मिथुन
- फोटो : अमर उजाला।
मिथुन: शुभता में वृद्धि होगी, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा होगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्क: मध्यम समय रहेेगा, रोजगार में तरक्की होगी, तकनीकी कार्य करने वालों के अच्छा समय, प्रेम की स्थिति सामान्य, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
सिंह: शुभता में वृद्धि, शादी विवाह तय होंगे, वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कन्या: तकनीकी कार्य करने वालों के लिए अच्छा समय, शादी विवाह तय होंगे, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।
8 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
तुला: विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय, संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी, शासन सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा, नवप्रेम का आगमन होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
9 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: साल बितने के साथ अच्छा समय आएगा, सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी, संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
10 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
धनु: अच्छा समय, प्रेम की अच्छी स्थिति, स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार के लिए अच्छा समय, शासन सत्ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।
11 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मकर: वाणी प्रधान कार्य करने वालों के लिए बहुत अच्छा समय, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धनागमन होगा, व्यापार अच्छा चलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।
12 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, वजन नहीं बढ़ने देना है, मधुमेह रोगियों का विशेष ध्यान दें, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार अच्छा चलेगा।