फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ ताल: मैकडोनाल्ड व डोमिनोज के आउटलेट में व्यंजनों का स्वाद लेने का मिलेगा मौका, विश्वस्तीय सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी

Fri, 13 Aug 2021 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रामगढ़ ताल में मैकडोनाल्ड, डोमिनोज, पिज्जा हट के आउटलेट खुलेंगे। जीडीए का चंपा देवी पार्क के पास सड़क के किनारे जगह देने का निर्णय।

 
विज्ञापन
1 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल के किनारे अब मैकडोनाल्ड (मैकडी), डोमिनोज या पिज्जा हट के आउटलेट में व्यंजनों का स्वाद भी लेने का मौका मिल सकेगा। चंपा देवी पार्क के पास सड़क के किनारे आउटलेट के लिए जगह देने का निर्णय लिया गया है। एक बड़े आउटलेट के साथ ही नौकायन पर फूड पार्क बनाने की योजना है। वहीं आगरा एक्सप्रेस वे पर खान-पान के आउटलेट संचालित करने वाली दिल्ली की एक फर्म को मैकडोनाल्ड कंपनी से बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है।

रामगढ़ताल को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का काम भी चल रहा है। नौकायन पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए स्मार्ट टॉयलेट बनाने के साथ ही वहां फूड पार्क विकसित करने की योजना है।

हाल में ही जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण भी किया है। यहां स्थित रेस्टोरेंट के बगल में खाली जगह पर छोटी-छोटी दुकानें बनाकर फूड पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
इन दुकानों में ब्रांडेड कंपनियों के आउटलेट खोले जाएंगे। फास्ट फूड से लेकर स्थानीय व्यंजन भी यहां मिल सकेंगे। इसके साथ ही एक बड़ा आउटलेट खोलने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र में विश्वस्तीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसी क्रम में नौकायन पर एक फूड पार्क विकसित करने की योजना है। मैकडोनाल्ड जैसे किसी बड़े ब्रांड के आउटलेट खोलने के लिए भी बातचीत चल रही है। इसे चंपा देवी पार्क के पास खोला जाएगा।

4 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ ताल के सामने की वाटरबॉडी की बढ़ेगी सुंदरता
रामगढ़ताल के सामने 42 एकड़ में फैली वाटर बॉडी अब ताल की सुंदरता में चार चांद लगाएगी। इस ताल को साफ करने का काम शुरू हो चुका है। इसका सुंदरीकरण कर यहां भी रामगढ़ताल की तरह नौकायन शुरू करने की योजना है। रामगढ़ताल के सामने स्थित वाटर बॉडी में गंदगी होने के कारण रामगढ़ताल की भव्यता पर भी प्रभाव पड़ता था। इसी कारण इसे भी साफ करने का निर्णय लिया गया। यहां पैडल बोट के संचालन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने निर्देश दिया है कि वाटर बॉडी की साफ-सफाई यथाशीघ्र करा ली जाए। इसमें मत्स्य पालन करने के साथ ही छोटे बच्चों एवं युवाओं के लिए नौकायन की व्यवस्था की जाएगी। वाटर बॉडी के किनारे हरित पट्टी विकसित की जाएगी, जिससे यहां आने वाले लोग टहल सकें। उनके बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें