हरपुर में खेल मैदान बदहाल पड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला।
शहीद पंकज की याद में प्रशासन ने उनके गांव हरपुर में खेल मैदान बनाने की घोषणा की थी, जो अभी भी बदहाल हालत में है। सिर्फ मैदान का गेट बनाकर काम को पूरा कर लिया गया। साथ ही शहीद के गांव जाने का मार्ग भी खस्ताहाल अवस्था में है। चौराहे का नाम भी शहीद पंकज होने की घोषणा भी पूरी नहीं हो सकी। घर के बगल में बने शहीद पार्क का निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जो सहायता की घोषणा की थी, वह सिर्फ घोषणा बन कर रह गई।