फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती मंडल में लगातार फूट रहा 'कोरोना बम', इतने लोग हो चुके हैं शिकार

Tue, 05 May 2020 10:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
कोरोना संकट से इस समय पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में बस्ती मंडल प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। यहां हर दूसरे दिन कोरोन का बम फूट रहा है। बस्ती मंडल में बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिले हैं। आइए जानते हैं कहां कितने हैं कोरोना संक्रमित...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
बस्ती जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शनिवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और ये दोनों हर्रैया में क्वारंटीन थे। अब इन्हें मुंडेरवा स्थित एल-वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक 31 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
संतकबीरनगर में बीते रविवार देर रात आई रिपोर्ट में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह महिला देवबंद से आए मगहर के रहने वाले छात्र की रिश्ते की चाची लगती है। अब तक छात्र समेत उसके परिवार व संपर्क के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि जिले में अब तक कुल 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

4 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
वहीं सिद्धार्थनगर में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव तेरह और मरीज पाए गए। यह लोग उन्ही क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे जहां से पहले ही दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। एक मई को महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज क्वारंटीन हाउस में महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
वहीं सिद्धार्थनगर शहर स्थित गंगा पब्लिक स्कूल में भी कौशांबी से लौटा दूसरा व्यक्ति कोरोना वायरस पाया गया था। जिला प्रशासन ने इन दोनों क्वारंटीन हाउस में रहने वाले 63 लोगों का नमूना जांच के भेजा था। इनकी रिपोर्ट्स आई हैं उनमें फिलहाल 13 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें