फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गिड़गिड़ाती रही वो... फिर भी पति पर बरसा दीं गोलियां; इसलिए घर में आग लगाकर की अधेड़ की हत्या; तस्वीरें

Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में मामूली विवाद में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर के बाहर छप्पर में आग लगाकर फरार हो गए। हमले में मृतक की पत्नी भी घायल हुई है।
विज्ञापन
1 of 9
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गीडा इलाके के अमटौरा गांव में साइकिल हटाने के विवाद में मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर शिवधनी निषाद (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के बाहर छप्पर में आग लगाकर फरार हो गए। वहीं बीच-बचाव में आईं शिवधनी की पत्नी हेमलता के बाएं हाथ में भी गोली लग गई है। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, हत्या के बाद गांव में दहशत है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने पुलिस फोर्स संग पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। इसके बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों और ग्रामीणों से मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

गीडा पुलिस ने अमटौरा निवासी मुख्य आरोपी शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह समेत पांच नामजद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 312 बोर के लाइसेंसी असलहे से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
छप्पर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
साइकिल हटाने को लेकर एक दिन पहले हुआ था विवाद
अमटौरा गांव निवासी शिवधनी निषाद के घर सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था। इस दौरान रास्ते में खड़ी साइकिल हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले शिवधनी से मनबढ़ आरोपी विवाद करने लगे। मनबढ़ों ने शिवधनी को पीट भी दिया। इसमें शिवधनी को चोटें आई थीं। रात के समय ही थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी। मंगलवार सुबह बुलाकर पुलिस ने मेडिकल कराया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
घटना के बाद पहुंचे विधायक सरवन निषाद - फोटो : अमर उजाला
अपराह्न तीन बजे वह वापस आए तो तहरीर देने से नाराज मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर शिवधनी को गोली मार दी। इस दौरान बीचबचाव में आई पत्नी के हाथ में भी गोली लग गई। मनबढ़ों के फरार होने के बाद दंपती को पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवधनी को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई है।

4 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गिड़गिड़ाती रही वो... फिर भी पति पर बरसा दीं गोलियां
गीडा इलाके के अमटौरा गांव में सोमवार रात से ही विवाद सुलग रहा था। बताया जा रहा है कि जब मनबढ़ों ने शिवधनी पर बंदूक तान दी तो पत्नी हेमलता आगे आ गईं। वह काफी गिड़गिड़ाईं , लेकिन मनबढ़ नहीं पसीजे और शिवधनी को गोली मारकर उनकी जान ले ली। गांव में घटना से एक दिन पहले सोमवार रात मुख्य आरोपी शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह ने विवाद के बाद शिवधनी के सीने में दांत से काट लिया था। 
विज्ञापन

5 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि दूसरे दिन मंगलवार को जब शिवधनी पीएचसी से मेडिकल कराकर लौटे तो उनके घर पर अपने साथियों के साथ चढ़कर पिता की लाइसेंसी बंदूक से शिवधनी के गले में गोली मार दी। गांव में दहशत फैलाने के लिए उसने गोली मारने के बाद छप्पर में आग भी लगा दी। यह भी चर्चा है कि आरोपी की चाची पर शिवधनी ने पहले हमला कर दिया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। 

 
विज्ञापन

6 of 9
मृतक शिवधनी निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब गोली चलाने के लिए पिकलू ने बंदूक तानी तो उसकी नाल पकड़कर आगे हेमलता ने अपना हाथ लगा दिया था। लेकिन गोली उनके हाथों को चीरते हुए पति शिवधनी के गले में जाकर लग गई। इस दौरान पत्नी हेमलता के हाथ में भी छर्रे लग गए। शिवधनी के चार बच्चे अभिषेक, विकास, सुमन और पूनम हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बड़े बेटे अभिषेक ने पांच नामजद आरोपियों अमटौरा निवासी शशिशंकर सिंह उर्फ पिकलू, उसके भाई एटम सिंह के साथ ही सचिन सिंह, अजय सिंह और विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। देर रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गीडा पुलिस पूछताछ कर रही है। 

 

8 of 9
आग में जलता छप्पर - फोटो : अमर उजाला
पटीदार के घर था मुंडन कार्यक्रम
शिवधनी के पटीदार लग्गन के लड़के का सोमवार को मुंडल कार्यक्रम था। सटे घर होने से शिवधनी का पूरा परिवार भी लगा हुआ था। मुंडन में आए मेहमानों ने सड़क पर ही बाइक और साइकिल खड़ी की थी। रात करीब आठ बजे आरोपी पिकलू वहां आया और बोला कि थोड़ी देर में बाइक और साइकिल हटा लो। इसको लेकर आरोपी ने घर की एक बुजुर्ग महिला को अपशब्द कह दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी शिवधनी और उसके परिवार पर पिकलू ने हमला बोल दिया। 

 
विज्ञापन

9 of 9
घटना के बाद पहुंचे विधायक सरवन निषाद - फोटो : अमर उजाला
परिवार से मिलकर विधायक ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
चौरीचौरा के विधायक ई. श्रवण निषाद अमटौरा गांव पहुंचे। वहां मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी की जगह जेल में है, उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी, जल्द ही गिरफ्तारी होगी और परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। विधायक ने सीओ गीडा से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें