फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक का कत्ल... सात जून को भी इस वजह से हुआ था विवाद, रवि यादव हत्याकांड की पूरी कहानी

Sun, 15 Jun 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 8
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर के चौराखास थाना इलाके के कनौरा गांव में विवादित खेत की जुताई करने से रोकने पर शनिवार को रवि यादव नाम के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी पर रवि के परिवार के लोग पहुंचे और खेत में मौजूद ट्रैक्टर चालक समेत अन्य की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही पुलिस से भी आक्रोशित लोगों ने हाथापाई की। गांव में पांच थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक कनौरा निवासी अजय यादव ने रवि यादव की दादी से ढाई कट्ठा जमीन कुछ साल पहले बैनामा कराई थी। खतौनी में अजय का नाम दर्ज है लेकिन जमीन रवि यादव के कब्जे में है और इसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। शनिवार को अजय यादव ने बिहार के रिश्तेदार का ट्रैक्टर मंगाया और अपने दोनों भाइयों अवधेश और संजय के साथ दोपहर में दो बजे खेत की जुताई करने पहुंच गया। 

 
विज्ञापन

2 of 8
मृतक की फाइल फोटो. गांव में जुटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी होने पर रवि भी अपने भाई के साथ खेत में पहुंचा और जुताई करने से रोकने लगा। संतोष ने बताया कि खेत में विवाद बढ़ गया और अजय व उसके भाइयों ने ट्रैक्टर के सामने आए रवि को कुचल दिया। इसकी जानकारी पर खेत में पहुंचे रवि के पक्ष के लोगों ने अजय के सहयोगियों की पिटाई कर दी। घायल रवि को सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
गांव में पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जानकारी पर गांव में पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो रवि के पक्ष के लोग धक्का-मुक्की करने लगे। तनाव बढ़ने की सूचना पर सीओ तमकुहीराज पांच थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गांव वाले आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने पर अड़े रहे। देर शाम पुलिस ट्रैक्टर कब्जे में ले सकी।
 

4 of 8
गांव में पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात जून को भी हुआ था विवाद...अब कत्ल
चौराखास पुलिस की लापरवाही से करौना गांव में भूमि विवाद में रवि यादव (24) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जमीन को लेकर सात जून को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें रवि, संतोष को चोटें आई थी। संतोष ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को वारदात के बाद तमकुहीराज सीओ पहुंचे तो संतोष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया।
 
विज्ञापन

5 of 8
इसी ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौराखास थाना क्षेत्र के करौना गांव निवासी अजय यादव और रवि यादव के बीच करीब दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रवि की दादी से अजय यादव ने ढाई कट्ठा बैनामा कराया और खारिज दाखिल कर खतौनी में नाम भी दर्ज करा लिया। रवि यादव का आरोप था कि दादी को इलाज कराने के बहाने अजय यादव ले गए और साजिश के तहत जमीन बैनामा करा लिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
गांव में पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी जानकारी खतौनी में नाम दर्ज होने के बाद हुई तो कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। खेत रवि यादव के कब्जे में था। कई बार पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हो चुकी थी, लेकिन बात नहीं बनी थी। सात जून को खेत पर कब्जे को लेकर रवि और अजय यादव पक्ष के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि अजय यादव पक्ष के लोग रवि यादव, इसके बड़े भाई संतोष यादव की पिटाई कर दिए थे, इसमें संतोष को चोटें आई थीं।
विज्ञापन

7 of 8
ट्रैक्टर से कुचल मृत युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाज कराने के बाद पुलिस को नामजद संतोष यादव ने तहरीर दी थी। आरोप है कि कई दिन थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस नहीं सुनी। शनिवार को अजय बिहार से अपने रिश्तेदार का ट्रैक्टर मंगाया। साथ में उसके रिश्तेदार भी आए थे और विवादित खेत की जुताई करने के लिए दोपहर में पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर रवि यादव और संतोष पहुंचे। खेत की जुताई करने से मना करने लगे। इस पर अजय उग्र हो गया और ट्रैक्टर के आगे आने पर ट्रैक्टर चालक ने रवि यादव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रवि की हत्या के बाद गांव में पांच थानों की पुलिस पहुंची।

 
विज्ञापन

8 of 8
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर शाम तक पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच खेत में खड़ा ट्रैक्टर को कब्जे में लेने को लेकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। कुछ देर बाद पहुंचे तमकुहीराज सीओ से रवि यादव का बड़ा भाई संतोष यादव ने रो-रोकर चौराखास पुलिस की लापरवाही बया की। वहां पर सीओ से चौराखास पुलिस ने कार्रवाई का दावा किया, संतोष जब एफआईआर की कॉपी मांगा तो नहीं दे पाए। रवि यादव तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई संतोष यादव और छोटा भाई आदित्य यादव हैं। घर की माली हालत काफी कमजोर है। बेटे की हत्या के बाद सागर यादव का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें