फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरों में देखें शिवमय हुआ पूरा गोरखपुर

Thu, 11 Mar 2021 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Maha shivratri 2021 - फोटो : अमर उजाला।
महाशिवरात्रि पर गुरुवार को गोरखपुर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज लगातार आसमान को छू रही थी। श्रद्धालुओं का जलाभिषेक की जलधार टूटने का नाम नहीं ले रही है।




 
विज्ञापन

2 of 5
Maha shivratri 2021 - फोटो : अमर उजाला।
भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार, बेर, गन्ना, पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। तड़के 3-4 बजे से ही घंटे घड़ियाल की गूंज एवं हर हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिवरात्रि का पर्व मनाना शुरू कर दिया।




 
विज्ञापन

3 of 5
Maha shivratri 2021 - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों में गौरी-महेश जैसी जुगलबंदी दिखाते हुए कई जोड़े स्तुति करते नजर आए तो कई श्रद्धालु पूजा-पाठ के दौरान भोले के भक्तों की मदद करते दिखे।



 

4 of 5
Maha shivratri 2021 - फोटो : अमर उजाला।
शहर के महादेव झारखंडी, गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर, बगहा बाबा मंदिर, छोटेकाजीपुर स्थित शिव मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, जटाशंकर मंदिर, शिव मंदिर सूरजकुंड, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, सती माता मंदिर, शिव मंदिर भरवलिया, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, शिवपुरी शिव मंदिर, बड़े काजीपुर स्थित शिव मंदिर, मेडिकल रोड स्थित शिव मंदिर आदि के दरवाजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले से कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, भांग, अक्षत आदि के साथ जलाभिषेक किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maha shivratri 2021 - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों में श्रद्धालुओं का अत्यधिक जमावड़े से कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए बैरीकेडिंग भी कराई गई थी। श्रद्धालुओं के आस्था के आगे दूर-दूर तक लोगों में कोरोना का खौंफ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें