फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी-प्रेमिका की हुई संदिग्ध मौत, जानिए खुद चुनी मौत या मिली प्यार की सजा

Sat, 13 Feb 2021 07:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीनगर।
विज्ञापन
1 of 6
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
प्रेम के त्योहार वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालत में शव मिला है। यही नहीं परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
विज्ञापन

2 of 6
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच पुलिस किसी के सूचना पर मौके पर पहुंची और अधजले दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव में इन प्रेमी-प्रेमिका की मौत रहस्य बन गई है। प्रेमी-प्रेमिका ने खुद मौत की राह चुनी या फिर उन्हें प्यार की सजा मिली। इस बात की चर्चा हर किसी के जुबां पर है।
विज्ञापन

3 of 6
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
मूड़ाडीहा गांव निवासी स्वर्गीय रामलगन के चार बेटों और तीन बेटियों में सागर सबसे छोटा था। पिता की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी। मां और भाइयों के सहारे वह उम्र के 22 वसंत देख चुका था। उसके घर से 50 मीटर पश्चिम स्थित उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका कंचन का मकान था। कंचन दो बहनों व दो भाइयों में दूसरे स्थान की थी।

4 of 6
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
गांववालों ने बताया कि कंचन कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। जबकि सागर प्राइमरी के बाद पढ़ाई छोड़कर घर का काम-काज देखता था। कंचन के पिता मुखराज फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। पिता की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता है। कंचन की शादी आगामी 19 मई को गोरखपुर जिले के मधवापुर गांव में होनी तय थी।
विज्ञापन

5 of 6
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
कंचन और सागर के बीच कब से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। यही वजह है कि दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे थे कि युवती शाम से ही अपने घर से लापता थी। युवक भी लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
सुबह में युवती की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र लटकी हुई लाश मिली। बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दोनों के शवों को आनन-फानन जलाने की कोशिश करना ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहा है। वैसे दोनों की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में प्रेमी-प्रेमिका के जरिए जहरीला पदार्थ खाकर जान दिए जाने की बात सामने आ रही है। वैसे जांच और पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी। हिरासत में लिए गए दोनों के परिजनों से पूछताछ हो रही है।

इसे भी पढ़ें- एक ही चिता पर मिला प्रेमी युगल का अधजला शव, एक दिन पहले ही हुई थी दोनों की शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें