Metro
- फोटो : istock
महानगर में दो रूटों पर दौड़ेगी मेट्रो
तीन बोगियों (कार) वाली मेट्रो महानगर में दो रूटों पर दौड़ेगी। पहला रूट 15.14 किमी लंबा होगा, जो श्यामनगर (बरगदवां के पास) से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक होगा। इस पर कुल 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरा रूट गुलरिहा से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसड़ तक जाएगा। यह रूट 12.70 किमी लंबा है, जिस पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे।