फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: गोरखपुर की बृज की लट्ठमार होली, लड्डू और फूलों के बीच...'रघुवीरा अवध' जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 12 Mar 2025 01:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

holi 2025:वृंदावन से आए भजन गायक अश्विक गौर किशोर ने भजनों की लड़ी लगा दी। गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरूआत की गई। फिर होली खेले रघुवीरा अवध में... के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। होली खेलने की शुरूआत सबसे पहले फूलों से हुई। लोग इसके बाद लड्डू होली खेली गई।
विज्ञापन
1 of 5
होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
होली के अवसर पर बांके बिहारी दरबार की ओर से मंगलवार को दाऊदपुर स्थित लॉन में बृज होली महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए फूल, लड्डू, गुलाल और लट्ठमार होली खेली।
विज्ञापन

2 of 5
होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी।शुभांरभ ठाकुर जी की विधि पूर्वक वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा-अर्चना से हुई। ठाकुर जी को भोग भी लगाया गया। इसके बाद ही वृंदावन से आए भजन गायक अश्विक गौर किशोर ने भजनों की लड़ी लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरूआत की गई। फिर होली खेले रघुवीरा अवध में... के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। होली खेलने की शुरूआत सबसे पहले फूलों से हुई। लोग इसके बाद लड्डू होली खेली गई। इसमें एक दूसरे के हाथों में लड्डू को कैच कराया गया।

4 of 5
होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इसमें लोगों ने जमकर आनंद लिया। इसके बाद लट्ठमार होली ने माहौल में और उत्साह भर दिया। लट्ठमार होली में महिलाएं लट्ठ से पुरुषों पर वार कर रही थीं। पुरुष ढाल लेकर अपना बचाव कर रहे थे। यह आयोजन काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद अंतिम में गुलाल की होली खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। संस्था की आयाेजक अनुराधा गुप्ता ने बताया कि हर साल यह कार्यक्रम का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता है। ठाकुर जी की कृपा हम सब पर बरसती है। इस अवसर पर सपन वर्मा, रवि वर्मा, राजेश चंद्र ,अनिल सराफ, पुष्पा सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें