फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महानगर की बैठक, टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता, देखें दिनभर की हलचल

Sat, 29 Feb 2020 06:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में आज शाम चार बजे शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा महानगर की बैठक बेनीगंज में होगी। वहीं सुबह शिव राष्ट्र सेना की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन किराना अतिथि भवन, साहबगंज में होगी।

इसके अलावा सुबह उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का संयुक्त मोर्चा की ओर से जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस नगर निगम पार्क में निकाला जाएगा। वहीं शाम को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सद्भावना सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चंपा देवी पार्क में संपंन्न होगा। वहीं हुमांयूपुर में शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

देखें दिनभर  की रियल टाइम अपडेट...
विज्ञापन

2 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लक्ष्य स्पोर्ट एकेडमी गोरखपुर द्वारा आयोजित लक्ष्य चैंपियन ट्रॉफी T20 प्रतियोगिता में शनिवार को एलजी यूपी और एन ई आर की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन

3 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में विधि विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान में बोलते जस्टिस डॉक्टर बीएस चौहान व मंचासीन कुलपति बीके सिंह, डॉ जितेंद्र मिश्रा डॉ टी एन मिश्रा।

4 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज में होम साइंस का पेपर देते छात्राएं।
विज्ञापन

5 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृता कला वीथिका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय गृह उद्योग मेला का अवलोकन करते पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडे ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष उषा सिंह और अन्य महिलाएं।
विज्ञापन

6 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जिला महिला अस्पताल के सामने हुए अतिक्रमण को हटाते नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम और स्थानीय पुलिस।
विज्ञापन

7 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
साहबगंज किराना अतिथि भवन में अमर उजाला फांउडेशन व शिव राष्ट्र सेना द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में जां करते डॉ.शुभांकुर गुप्ता, डॉ.सुंगधा गुप्ता, डॉ.एच के पांडेय ,डॉ.एस के श्रीवास्तव।

यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला फाउंडेशन और शिव राष्ट्र सेना की ओर से लगाया गया शिविर, जांची गई लोगों की सेहत


 

8 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में बोलते हरि शरण गौतम व उपस्थित लोग।
विज्ञापन

9 of 9
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्राओं ने किया जागरुक
गुरु गोरक्षनाथ नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को महिला जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के जरिए गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। स्वास्थ्य विषय पर प्रदर्शनी लगाकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी, पोस्टमार्टम हेमरेज, एंटी पार्टम हेमरेज आदि की जानकारी दी और बचाव के तरीके बताए। इससे पूर्व एसआईसी डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

छात्रा प्रिया राय व नीशू सिंह ने स्तनपान विषय पर माइम प्ले (मूक अभिनय) का भी प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पोस्टर के जरिए बताया कि जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत समेत अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान डॉ. जय कुमार, डॉ. कमलेश, अमरनाथ जायसवाल, डॉ. अजय शंकर देवकुलियार, डॉ. अंशु, कैलाश नाथ तिवारी व नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिकाओं में रंजीता, रुचि मौर्य, निधि, एकता, पुष्कर, अंजलि गुप्ता, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें