फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2023: कोई आस्था स्थल पहुंच शीश नवाया, कोई पर्यटन स्थल पहुंच दिन को बनाया खास

Mon, 02 Jan 2023 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखनाथ मंदिर के मेले में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
नए साल के पहले दिन यदि रविवार हो तो खुद को घूमने-फिरने से कौन रोक पाएगा। यही वजह रही कि कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग घर से बाहर निकले। अधिकतर लोगों ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च जाकर मंगलकामना की। वहीं, बहुत ने पर्यटन स्थलों पर जाकर दिन को खास बनाया। चिड़ियाघर में इतने लोग पहुंच गए कि रिकॉर्ड ही टूट गया।

रामगढ़ताल का नौकायन केंद्र हो या रेल म्यूजियम सभी पर्यटन स्थल लोगों से भरे रहे। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। नए साल के जश्न का दौर सुबह से लेकर देर शाम तक चला। वहीं, गोलघर स्थित काली मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, बुढ़िया माई और तरकुलहा देवी आदि मंदिरों में सुबह से ही लोगों की कतार लग गई थी। अधिकतर लोग सपरिवार पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

2 of 7
बशारतपुर में लगा मेला। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में दिखा खिचड़ी मेले जैसा नजारा
नए वर्ष के पहले दिन गुरु गोरखनाथ के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद मेले में जमकर खरीदारी भी की।

 
विज्ञापन

3 of 7
रामगढ़ताल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल पर उमड़ी भीड़
रामगढ़ताल के नौकायन केंद्र पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पैडलेगंज चौराहे से लेकर रामगढ़ताल, लेक व्यू प्वाइंट, वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तक युवाओं की भीड़ नजर आई। युवा जोड़े ऑर्नामेंटल लाइटें, ताल की रेलिंग, पार्क में सेल्फी और ग्रुप फोटो लेते नजर आए।

 

4 of 7
गोरखनाथ मंदिर में सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुद्वारे में कीर्तन
नए साल पर जटाशंकर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गुरु के दरबार में मत्था टेका और मंगल कामना की। सुबह गुरुबाणी कीर्तन और फिर लंगर का आयोजन हुआ। मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह लाडे ने बताया कि नए साल को लेकर पंजाबी समाज के साथ साथ हिंदूू परिवारों के लोगों ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका।

खूब हुई फूलों की बिक्री
नए साल पर लोगों ने फूलों की खरीदारी की। गुलाब के लाल फूल की विशेष मांग रही। दुकानदारों ने इसके लिए पूरी तैयारी की थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं - फोटो : अमर उजाला।
मॉल रेस्टोरेंट में चला दावतों का दौर
महानगर के होटल, रेस्टोरेंट और मॉल में भी लोगों की भीड़ रही। सुबह से देर रात तक दावतों का दौर चला। ओरियन मॉल, सिटी मॉल आदि के फूड कोर्ट में खासी रौनक देखने को मिली।

गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं
नए साल के पहले दिन महानगर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु की आराधना व प्रार्थना कर विश्व मंगल की कामना की गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
गोरखनाथ मंदिर में लगा मेला। - फोटो : अमर उजाला।
मेले का उठाया लुत्फ
बशारतपुर स्थित सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में मसीही समाज की ओर से मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत करके मनोरंजन भी किया। सेंट जॉन चर्च के पुरोहित रेव्ह रोशन लाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

सूर्यदेव की हुई महाआरती
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर सूर्यकुंड धाम में उदित होते सूर्यनारायण की महाआरती कर नववर्ष का वैदिक रीति से स्वागत किया गया। नेतृत्व समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चिड़ियाघर में टूटा रिकार्ड। - फोटो : अमर उजाला।
चिड़ियाघर में टूटा रिकार्ड, 22 हजार लोग पहुंचे
चिड़ियाघर में नए साल के पहले दिन दर्शकों ने अभी तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 22 हजार दर्शकों ने आकर नए साल का जश्न मनाया। प्रबंधन नए साल की भीड़ को लेकर अतिरिक्त सतर्क था। उधर, विनोद वन और कुसम्ही जंगल में भी लोग पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें