gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सीन एक-
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने कसरवल चेक पोस्ट के पास वहां से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। करीब आधा घंटे तक चेकिंग के दौरान जो भी वहां से गुजरता उन्हें दोनों अफसरों के ढेर सारे सवालों मसलन -वाहन में कितने लोग, कहां से आ रहे, क्यों आ रहे ? कब जिले से बाहर गए थे, क्यों गए ? जैसे सवालों का सामना करना पड़ा।
एंबुलेंस की भी जांच की गई। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को हिदायत दी कि चाहे कोई भी गाड़ी हो बिना चेकिंग के जिले की सीमा में न तो दाखिल हो पाए न ही बाहर जाए।