फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस हत्यारे को भीड़ ने दी थी मौत की सजा, उसने पहले भी परिवार की लड़की को दिया था जान से मारने की धमकी

Fri, 11 Sep 2020 09:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)।
विज्ञापन
1 of 6
रोते बिलखते मृत शिक्षक के परिजन।(इनसेट में मृत आरोपी और मृत शिक्षक) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या और भीड़ द्वारा आरोपी को पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शिक्षक के परिजनों से आरोपी युवक की जान-पहचान थी। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस का अब पूरा ध्यान इस बात पर है कि आरोपी किस मकसद से इतनी सुबह शिक्षक के घर पहुंचा था।
विज्ञापन

2 of 6
बाएं हत्यारोपी को पीटती भीड़, दाएं भीड़ और इनसेट में हत्यारा मृतक आर्यमन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार की सुबह रामपुर बंगरा निवासी शिक्षक सुधीर सिंह की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी। घटना से नाराज भीड़ ने आरोपी युवक को पुलिस के हाथों से छीनकर मार डाला था। परंतु घटना के बाद से ही लोगों को यह बात खटक रही है कि आखिर आरोपी इतनी सुबह यहां पहुंचा कैसे? अगर अपरिचित था तो उसे घर के भीतर बैठाकर चाय-नाश्ता क्यों कराया गया?
विज्ञापन

3 of 6
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि गोली चलने से काफी पहले से युवक घर के अंदर मौजूद था। हालांकि पहले दिन से ही परिजन आरोपी युवक से किसी तरह की जान-पहचान से इंकार कर रहे हैं। परंतु मंगलवार की रात में वायरल हुए एक वीडियो से यह बात सामने आई कि आरोपी युवक इस परिवार की एक लड़की को काफी दिन से परेशान कर रहा था और उसने धमकी भी दी थी।

4 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने जब युवक और शिक्षक के घरवालों के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला तो इससे स्पष्ट हो गया कि इनके बीच पहले भी बातचीत हो चुकी है। इससे यह बात तो स्पष्ट हो गई कि आरोपी युवक अपरिचित नहीं था और इसी के चलते उसे घर में आसानी से प्रवेश मिल गया था।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि घर आए युवक और शिक्षक के बीच ऐसी क्या बात हुई कि गोली चलाने की नौबत आ गई। आरोपी युवक अपने साथ असलहा लेकर आया था तो यह भी संभव है कि इनके बीच पहले से कोई विवाद रहा हो। इन सवालों का उत्तर भी पुलिस तेजी से खोज रही है। इसके अलावा गोरखपुर में भी दोनों के बीच के संबंधों की पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के मोबाइल की कॉल डिटेल से यह तो पता चला गया है कि आरोपी युवक इस परिवार के लिए अपरिचित नहीं था। परिवार के एक सदस्य के वायरल हो रहे वीडियो से भी इसका पता लगा है कि परिवार के लोग आरोपी युवक को जानते थे। पुलिस को हत्या की असल वजह तक पहुंचने में थोड़ा ही वक्त लगेगा। उम्मीद है कि बहुत जल्दी इसका खुलासा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें