फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में शहीद हुआ कुशीनगर का लाल, दो अबोध बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 14 Jan 2020 05:58 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
विज्ञापन
1 of 4
रोतो बिलखते परिजन (इनसेट में शहीद जवान चंद्रभान)। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान से सटे मच्छल सेक्टर में देश की सेवा करते हुए कुशीनगर का बेटा चंद्रभान भी शहीद हो गया। बीएसएफ के जवान चंद्रभान मूलरूप से कुशीनगर जिले में सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव में रहने वाले थे। उनके निधन से दो अबोध बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

2 of 4
रोते बिलखते शहीद जवान के दोनों बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शहीद होने वाले आर्मी जवान चंद्रभान के पिता रामबल्लभ गांव में किसान हैं। वे अपने घर में दो भाइयों में सबसे छोटे थे। मंगलवार सुबह आर्मी बेस से जैसे ही चंद्रभान की पत्नी के मोबाइल पर ये दुखभरी खबर मिली तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। चंद्रभान अभी नवम्बर में ही छुट्टी में घर आये थे।
विज्ञापन

3 of 4
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के लिए सोमवार की रात आफत बनकर आई। हिमस्खन और भारी बर्फबारी ने पिछले 48 घंटों में जमकर तबाही मचाई है। कुपवाड़ा के मचैल सेक्टर में आए बर्फीले तूफान की चपेट में 45 राष्ट्रीय रायफल के पांच जवान आ गए, जिनमें तीन जवान शहीद हो गए। दो लापता हैं। एलओसी के पास नौगाम सेक्टर में आए बर्फीले तूफान में बीएसएफ के सात जवान लापता हो गए। छह जवानों को सकुशल बचाया गया। एक जवान अभी भी लापता है।
विज्ञापन

4 of 4
जवान शहीद के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
वहीं बारामुला, बांदीपोरा और गांदबरबल में हिमस्खलन में कई मकान दब गए हैं। भूस्खलन की चपेट में आकर रामबन में एक युवक की मौत हो गई। रियासी के खरोड़ी करूर इलाके में भूस्खलन की चपेट से एक वैन नदीं में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई। बांदीपोरा जिले में गुरेज के दासी बक्तूर गांव में अबतक बर्फ में दबे पांच लोगों को बचाया जा चुका है। सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा दोनों जिलों में बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें