फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन की डोली की जगह उठी भाई की अर्थी... मंत्रोच्चार की जगह चीत्कार, कुशीनगर में अजय के कत्ल से टूट गई शादी

Fri, 21 Feb 2025 02:19 PM IST
शाहरुख खान नीलांबुज मिश्र, अमर उजाला, कुशीनगर

सार

Kushinagar Crime News: कुशीनगर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के भाई की बरातियों ने हत्या कर दी। बचाव में आए कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 9
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
Kushinagar Crime News: कुशीनगर के हाटा के पैकौली गांव के लाला टोला में शादी में डीजे की आवाज और इससे उपजे विवाद की ज्वाला ऐसी भड़की कि खूनी वारदात ने दो परिवार के बीच रिश्तों की नींव तैयार होने से पहले ही दरक गई। जिस मंडप से मंगल ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच घर की बेटी की डोली उठनी थी वहां से दुल्हन के बड़े भाई की उठी अर्थी ने गांव के माहौल को गमगीन कर दिया। 

मंगलगीत के बीच अचानक मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांव वालों को झकझोर दिया। लोगों ने बदलते परिवेश में शादियों के बदलते स्वरूप को इस घटना की वजह बताई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव के लाला टोला निवासी  लालमोहन पासवान के घर देवरिया के रुद्रपुर से बरात आई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 9
अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
द्वारपूजा, जयमाल संपन्न होने के साथ पूरा परिवार बरातियों के आतिथ्य सत्कार में मशगूल था। माली हालत ठीक न होने के बावजूद बेटी की शादी में शौक के साथ सारे संसाधन की व्यवस्था की थी। घर के बाहर ही एक तरफ मंडप, एक तरफ जयमाल और एक कोने में डीजे स्थापित किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 9
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
थोड़े देर के लिए डीजे रोकने का किया था आग्रह
डीजे और मंडप ठीक सामने होने के कारण जब मंडप में देर रात 12 बजे मुहूर्त के साथ शादी का श्रीगणेश हुआ तो आचार्य ने मंत्रोच्चार में व्यवधान आने की बात कहते हुए थोड़े देर के लिए डीजे रोकने का आग्रह किया। इसपर लड़की के भाई अजय पासवान ने वर पक्ष के लोगों से आग्रह किया तो वह उग्र हो गए। बात-बात में हाथापाई शुरू हो गई।

4 of 9
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अधूरे अरमान के साथ विदा हो गया अजय 
लालमोहन पासवान के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी दूसरे नंबर की है। अजय बड़ा लड़का है। बहन के लिए बड़े भाई अजय पासवान ने बड़े अरमान सजाए थे। अपनी शादी न करते हुए मुंबई में पेंटर का काम किया और बहन को एक अच्छे परिवार में भेजने का अरमान संजोए। एक माह पूर्व मुंबई से लौटे अजय ने अपने छोटे भाई सत्यम के साथ मिलकर बहन की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठे किए और बुधवार को वह मांगलिक बेला सजी थी। अजय अधूरे अरमान के साथ ही इस धरा से हमेशा के लिए विदा हो गया। 
विज्ञापन

5 of 9
दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
बेसुध हुई दुल्हन 
पैकौली गांव में गुरुवार को पूरा माहौल गमगीन रहा। एक भाई की मौत और एक की हालात गंभीर होने के बाद बेसुध बहन भाई को याद कर रही है। पिता लालमोहन पासवान को घर की स्थिति के साथ बेटी को ब्याहने का अलग चिंता है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरात को लेकर सुबह से ही तैयारियों में व्यस्त थे। शाम को जयमाल के बाद रिश्तेदारों को भोजन करा रहे थे। इसी बीच अचानक डीजे बंद हो गया और शोर सुनाई दिया तो उधर दौड़े, अजय भइया खून से लथपथ मिले। यह देख सन्न रह गया।- बादल पासवान, पैकौली लाला टोली 

 
विज्ञापन

7 of 9
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डीजे बंद होने के बाद मारपीट की आवाज सुनकर पहुंचा तो देखा कि अजय, सत्यम समेत कई लोग खून से लथपथ है। मैं घायलों को अस्पताल लेकर जाने में व्यस्त हो गया, बाद में पता चला कि बरात पक्ष के लोगों ने चाकू मारा है।- आकाश पासवान पैकौली लाला टोला 
 

8 of 9
टेंट पर खून की छींटें - फोटो : अमर उजाला
डीजे बंद कराने गए दुल्हन के भाई की चाकू घोंपकर हत्या
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के सुकरौली के हाटा के पैकौली लाला टोला गांव में बुधवार रात डीजे बंद कराने पर दूल्हे के चचेरे भाई ने चाकू मार कर दुल्हन के बड़े भाई की हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे उसके छोटे, मौसेरे और फुफेरे भाई को भी चाकू मार दिया। इस विवाद के बाद बिना शादी बरात लौट गई। 

 
विज्ञापन

9 of 9
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती दुल्हन के मौसेरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें