फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टेंट पर खून की छींटों ने बयां की दरिंदगी की कहानी... बरातियों ने क्रूरता से दुल्हन के भाई को मार डाला

Fri, 21 Feb 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान मनोज तिवारी, अमर उजाला, कुशीनगर

सार

कुशीनगर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के भाई की बरातियों ने हत्या कर दी। बचाव में आए कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
कुशीगर जिले की सुकरौली कोतवाली इलाके के पैकौली गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद को सुलझाने गए लड़की पक्ष के लोगों पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में लड़की के भाई की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटनास्थल पर हुई दरिंदगी की कहानी टेंट पर लगे खून के धब्बे बयां कर रहे हैं। लोगों की माने तो हमला करने वाले बराती चाकू और अन्य हथियार से लैस थे। अजय ने दरिंदों से पूरी तरह अपनी बचाव किया, लेकिन मनबढ़ों ने क्रूरता की सभी हदें पार कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
टेंट पर खून की छींटें - फोटो : अमर उजाला
पैकौली गांव के लालमोहन की बेटी संजना की शादी करीब चार साल पहले रुद्रपुर के जोगिया गांव में तय हुई थी। तब बातचीत होने के बाद शादी की डेट को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच लड़के की विदेश में नौकरी की बातचीत हुई तो लड़का विदेश चला गया। 
विज्ञापन

3 of 8
दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
15 फरवरी को तिलक और 19 को शादी
इस वजह से संजना को लंबा इंतजार करना पड़ा। जब दो साल बाद लड़के की वापसी हुई तो उसके पिता की मौत हो गई। इस घटना से संजना के परिवार के लोगों को लगा कि अब लड़के के पक्ष के लोग शादी नहीं करेंगे, लेकिन लड़के ने खुद आगे आकर शादी की पेशकश की। तब जाकर 15 फरवरी को तिलक और 19 को शादी की तिथि तय हुई थी। अब इस बार भी संजना का सपना अधूरा रह गया। 

4 of 8
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
15 को चढ़ाया था तिलक 
दुल्हन के भाई अजय ने 15 फरवरी को अपने बहन का तिलक चढ़ाया था। अजय बहन की शादी और विदाई को लेकर एक साल से तैयारी कर रहा था। तिलक के चार दिन बाद शादी का कार्यक्रम नहीं देख पाया। अजय के रिश्तेदारों ने बताया कि अजय ही इस परिवार का देखभाल करने वाला था और उसने धूमधाम से अपनी बहन की शादी करने के सपने संजोए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गांव के पास हुआ दाह संस्कार
पैकौली गांव में हुई हृदय विदारक घटना के बाद ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और भाजपा नेता महेंद्र पासवान ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में रुद्रपुर की पुलिस भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। गांव के समीप बने बंचरा घाट पर मृत अजय का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मारपीट में युवक घायल
कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के पैकौली लाल गांव में बुधवार की रात में देवरिया के रुद्रपुर से बरात आई थी। डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दुल्हन की मौसी का लड़का देवरिया रुद्रपुर निवासी रामा पासवान (25) की गर्दन और सिर में चाकू लगा है। उसकी हालत गंभीर है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके साथ आए परिजनों ने बताया कि खाने-पीने के बाद डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस पहुंचने में देरी पर उठाए सवाल 
पैकौली में हुई विवाद में जब चाकूबाजी में चार लोग घायल तो सभी घायलों को गांव के लोगों ने लेकर देवतहं सीएचसी पहुंचाया, जहां से घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गांव के गोलू मिश्र लोगों ने बताया की स्थानीय केंद्र से मेडिकल कॉलेज जाने के लिए एंबुलेंस ने बड़ी देर की। गांव के लोगों के मन में एक मलाल है कि विधाता के आगे सब लोग मजबूर हैं, लेकिन यदि समय से अजय को एंबुलेंस की व्यवस्था मिली होती तो शायद अजय की जान बच सकती थी। 


 
विज्ञापन

8 of 8
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस में सादगी से हुआ विवाह 
हाटा कोतवाली के पैकीली में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में हुई दुल्हन के भाई की हत्या से जहां मातम पसरा है। वहीं मृतक के घर के बगल में एक यादव परिवार में घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बेटी की शादी थी। बगल में हुई घटना से यादव परिवार भी आहत था। घरवालों के मन में अफसोस था, लेकिन सभी तैयारी पूरी थी और बरात आनी थी, इसलिए लड़की पुष्पा ने अपने ससुराल को जब इस घटना से अवगत कराया तो ससुराल पक्ष के लोग खुद पैकौली आ गए और बगैर कोई लाइट, बाजा और दिखावे को छोड़कर सादगी से शादी की रस्म निभाने की पहल की। इस पर गांव के लोगों ने अपनी सहमति देकर शादी को सादगी से संपन्न कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें