फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा फैक्टरी में हुआ ऐसा विस्फोट कि उड़ गए घर के चीथड़े, चार की मौत से पांच घंटे तक दहशत में रहे लोग

Fri, 06 Nov 2020 08:29 AM IST
vivek shukla गिरजाशंकर सिंह, कप्तानगंज (कुशीनगर)।
विज्ञापन
1 of 5
पटाखा फैक्टरी में धमाका। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की सुबह कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण इलाके के लोग अभी बिस्तर से उठे ही थे कि तेज धमाका सुनकर सन्न रह गए। धमाके की आवाज कस्बे से चार किलोमीटर दूर तक के गांवों में भी सुनाई पड़ी। धमाका, आग व मौत का मंजर देख लोग दहशत में आ गए। इस दौरान करीब पांच घंटे तक कस्बे के लोग सहमे रहे। हादसे के बाद सायरन बजाती गाड़ियों की गूंज ही सुनाई पड़ रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
पटाखा फैक्टरी में धमाका। - फोटो : अमर उजाला।
ठंड बढ़ने के कारण बुधवार की सुबह अधिकांश लोग देर तक बिस्तर पर थे। कुछ लोग उठकर दैनिक क्रिया में जुटे थे। इसी बीच जोर का धमाका सुनाई पड़ा। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और आवाज कैसी है, इसका अंदाजा लगाने लगे। इसी दौरान वार्ड-11 आर्य समाज मंदिर मोहल्ले की तरफ हलचल तेज हुई तो चर्चाएं शुरू हो गईं। धमाके की आवाज कस्बे के चार किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव बभनौली, सेमरा, पटखौली, इंदरपुर, बौलिया, गजरा, सोहनी, हसनगंज, चिलवान तक गूंज उठा।
विज्ञापन

3 of 5
पटाखा फैक्टरी में धमाका। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीण इलाके के लोग भी कस्बे के परिचितों से धमाके की बाबत जानकारी के लिए फोन करने लगे। अजय मिश्र, सुभाष यादव, रामदयाल यादव, परमजीत सिंह, श्याम सिंह, पुनीत मिश्रा, डॉ. श्रीराम यादव आदि ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद पता लगा कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। थोड़ी देर बाद ही सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित फोटो व वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद बड़े हादसे की जानकारी से लोगों का डर बढ़ने लगा। सुबह 10 बजते-बजते चार लोगों की मौत की पुष्टि होने पर लोग कांप गए।

4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची डीआईजी व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि प्रशासन के लिए राहत की बात यह रही कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाने से लेकर आग बुझाने तक में पुलिस प्रशासन की मदद की। घटनास्थल पर लोगों के आने-जाने का क्रम बना रहा, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे जब पूरा मामला स्पष्ट हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन कस्बे के लोगों के अलावा बाहर से आए लोगों में भी इसी घटना को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पहुंचे सांसद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
सरकारी दफ्तरों में भी घटना की थी चर्चा
धमाका के चलते पूरे दिन अधिकारी व्यस्त रहे। कर्मचारी व अन्य लोग भी घटना के पहलुओं पर ही चर्चा करते रहे। जरूरी कार्यों से तहसील पहुंचे ब्रजेश, राजकिशोर, सिंहासन, बुधई, सुभावती आदि का कहना था कि दोपहर तक सभी अधिकारी इसी घटना में व्यस्त थे। तहसील पहुंचने वाले अन्य लोग भी अपना काम भूलकर इस घटना की चर्चा में मशगूल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें